अब जैप के हवाले जेल के वाच टावर
Updated at : 18 Aug 2017 5:25 AM (IST)
विज्ञापन

कारा सुरक्षा समिति की बैठक में शामिल हुए डीसी, कहा वाच टावर से हटेंगे होम गार्ड के जवान, जेल के सभी सीसीटीवी को क्रियाशील रखने का निर्देश सरायकेला : कारा की सुरक्षा में बने वाच टावर में अब गृहरक्षकों की बजाय सशस्त्र पुलिस बल के जवान तैनात किये जायेंगे. डीसी छवि रंजन की अध्यक्षता में […]
विज्ञापन
कारा सुरक्षा समिति की बैठक में शामिल हुए डीसी, कहा
वाच टावर से हटेंगे होम गार्ड के जवान, जेल के सभी सीसीटीवी को क्रियाशील रखने का निर्देश
सरायकेला : कारा की सुरक्षा में बने वाच टावर में अब गृहरक्षकों की बजाय सशस्त्र पुलिस बल के जवान तैनात किये जायेंगे. डीसी छवि रंजन की अध्यक्षता में आयोजित कारा सुरक्षा समिति की बैठक में डीसी ने जेल की सुरक्षा के मद्देनजर वाच टावर में जिला पुलिस सशस्त्र बल के जवानों को तैनात करने का निर्देश दिया है. डीसी ने जेल की सुरक्षा की समीक्षा करते हुए जेल में लगे सभी चौबीस सीसीटीवी कैमरा को क्रियाशील रखने का निर्देश दिया. साथ ही जो भी कैमरा खराब हैं, उन्हें जल्द ही ठीक कर लिये जाने की बात कही. जेल में चल रहे विभिन्न मरम्मत कार्य को एक माह के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया.
डीसी ने जेल में बंद विचाराधीन बंदियों की उपस्थिति वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. डीसी ने कारा अधीक्षक को जेल में 4जी जैमर के लिए गृह विभाग से पत्राचार करने का भी निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि विगत दिनों कारा के औचक निरीक्षण में कई आपत्तिजनक समान बरामद किये गये थे, जिस पर कक्षपाल को चेतावनी दिया गया था कि भविष्य में आपत्तिजनक समान बरामद किये जाने पर कक्षपाल बरखास्त किये जायेंगे. बैठक में जेल सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने, संगीन अपराधियों के मुलाकातियों पर कड़ी नजर रखने व तलाशी लेने का भी निर्देश दिया गया. मौके पर काराधीक्षक संदीप कुमार दूबे, पुलिस उपाधीक्षक दीपक कुमार, अपर उपायुक्त कुज बिहारी पांडे उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




