9,500 रुपये सस्ता हुआ Samsung का धांसू फोन, अमेजन पर बंपर डील

Author :Ankit Anand
Published by :Ankit Anand
Updated at :27 Mar 2026 11:12 AM
विज्ञापन
Samsung Galaxy S25 FE Price Drop Amazon

Samsung Galaxy S25 FE (Photo: SamMobile)

Samsung Galaxy S25 FE फिलहाल अमेजन पर भारी डिस्काउंट में उपलब्ध है. 8GB/128GB वेरिएंट ₹50,499 में, आसान EMI और ट्रेड-इन ऑफर के साथ मिल रहा है. फोन में 6.7-इंच डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 4900mAh बैटरी आपको मिल जाती है.

विज्ञापन

Samsung ने हाल ही में अपना Galaxy S26 सीरीज लॉन्च किया है. इस सीरीज में तीन डिवाइस शामिल हैं. पहला Galaxy S26, दूसरा Galaxy S26 Plus, और तीसरा Galaxy S26 Ultra. इस सीरीज का FE वेरिएंट अभी कुछ महीनों दूर है. ऐसे में अगर आप एक दमदार Galaxy फ्लैगशिप एक्सपीरियंस चाहते हैं, लेकिन ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते, तो ये आपके लिए सही मौका है. Samsung Galaxy S25 FE अभी अमेजन पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. आइए आपको बताते हैं इस डिस्काउंट की सारी डिटेल्स.

Amazon पर सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 FE

Samsung Galaxy S25 FE का 8GB RAM वाला वेरिएंट और 128GB स्टोरेज अब ₹50,499 में मिल रहा है. बता दें यह फोन लॉन्च के समय ₹59,999 में आया था. अगर आप इसे Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं, तो आपको ₹1,514 का एक्स्ट्रा Amazon Pay बैलेंस कैशबैक भी मिलेगा. ये फोन फिलहाल JetBlack कलर ऑप्शन में उपलब्ध है.

आप इसे आसान EMI ऑप्शन के साथ सिर्फ ₹1,775 से खरीद सकते हैं. साथ ही, अपने पुराने फोन को ट्रेड-इन करके आप ₹46,400 तक का एक्सचेंज वैल्यू पा सकते हैं और आसानी से नया डिवाइस ले सकते हैं.

Samsung galaxy s25 fe price details

Samsung Galaxy S25 FE के फीचर्स

  • डिस्‍प्‍ले: 6.7 इंच का डिस्‍प्‍ले है जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट देता है. डिस्‍प्‍ले में 1200 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है.
  • चिपसेट: Exynos 2400
  • रैम: 8GB तक 
  • स्‍टोरेज: 512 तक
  • ओएस: Android 16 पर बेस्‍ड One UI 8
  • कैमरा: 50MP का मेन कैमरा, 8MP का टेलीफोटो कैमरा और 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा 
  • फ्रंट कैमरा: 12MP
  • बैटरी: 4900mAh
  • चार्जिंग: 45W

यह भी पढ़ें: Galaxy A57 और A37 की कीमत का ऐलान, मिल रही ₹3000 तक की छूट

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola