Galaxy A57 और A37 की कीमत का ऐलान, मिल रही ₹3000 तक की छूट

Updated at : 27 Mar 2026 9:59 AM (IST)
विज्ञापन
Galaxy A57 5G

गैलेक्सी A57 5G

हाल ही में लॉन्च हुए Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G की कीमत और लॉन्च ऑफर का खुलासा कंपनी ने कर दिया है. दोनों मॉडल्स पर डिस्काउंट का फायदा कंपनी दे रही है. जानिए कीमत और लॉन्च ऑफर्स के बारे में.

विज्ञापन

Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G स्मार्टफोन्स की कीमत का ऐलान कंपनी ने कर दिया है. दोनों मॉडल्स की प्री-बुकिंग भी कंपनी ने शुरू कर दी है. खास बात तो यह है कि इन नए स्मार्टफोन्स पर कंपनी लॉन्च ऑफर्स भी दे रही है. इसके तहत ग्राहक बैंक कैशबैक, आसान EMI ऑप्शन और अपग्रेड बेनिफिट्स का फायदा उठा सकते हैं और कम कीमत में स्मार्टफोन की बुकिंग कर सकते हैं. स्मार्टफोन्स की खासियत कि बात करें, तो दोनों मॉडल्स में 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.7-इंच के Full HD+ Super AMOLED+ डिस्प्ले मिलता है. इन स्मार्टफोन्स में फोटोग्राफी के लिए 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है.

Galaxy A57 5G और A37 5G की कीमत और कलर ऑप्शन

Samsung Galaxy A57 5G दो वेरिएंट्स में आएगा, जिसकी कीमत-

  • 8GB + 256GB- ₹56,999
  • 12GB + 256GB- ₹62,499

कलर ऑप्शन: Awesome Navy, Awesome Icyblue और Awesome Lilac

Samsung Galaxy A37 5G में तीन वेरिएंट्स मिलेंगे, जिसकी कीमत-

  • 8GB + 128GB- ₹41,999
  • 8GB + 256GB- ₹47,499
  • 12GB + 256GB- ₹52,499

कलर ऑप्शन: Awesome Lavender, Awesome Charcoal और Awesome Greygreen

क्या मिल रहे ऑफर्स?

कंपनी 3000 रुपये तक का बैंक या UPI से पेमेंट करने पर कैशबैक दे रही है. इसके अलावा, 24 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन बिना डाउन पेमेंट के मिलेगा. साथ ही, 3000 रुपये का अपग्रेड बोनस भी दिया जा रहा है. दोनों स्मार्टफोन Amazon पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और इनकी डिलीवरी 2 अप्रैल से शुरू होगी. अमेजन के अलावा ग्राहक दोनों स्मार्टफोन्स को रिटेल स्टोर्स, Samsung Exclusive Stores और Samsung India की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकेंगे.

Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G डिस्प्ले और कैमरा

Samsung Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G में 6.7-इंच का Full HD+ Super AMOLED+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. दोनों ही डिवाइस Vision Booster टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है. इसके अलावा, दोनों ही फोन्स IP68 रेटिंग से लैस हैं, जिससे ये डिवाइस पानी और धूल से सुरक्षित रहते हैं.

फोटोग्राफी के लिए, दोनों स्मार्टफोन के बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा. Galaxy A57 5G में 50MP के प्राइमरी सेंसर के साथ 12MP का अल्ट्रावाइड और 5MP का मैक्रो लेंस मिलेगा.

Galaxy A37 5G में 50MP के प्राइमरी सेंसर के साथ 8MP अल्ट्रावाइड और 5MP का मैक्रो लेंस मिलेगा.

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

प्रोसेसर, फीचर्स और बैटरी

परफॉर्मेंस के लिए Galaxy A57 5G में Exynos 1680 चिपसेट दिया गया है, जबकि Galaxy A37 5G Exynos 1480 प्रोसेसर पर चलता है. दोनों स्मार्टफोन्स में 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज सपोर्ट दिया गया है. दोनों डिवाइस Android 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर काम करेंगे. कंपनी दोनों डिवाइस पर 6 जेनरेशन तक OS अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट देगी.

इनमें Samsung Bixby, Gemini और Perplexity जैसे AI फीचर्स भी दिए गए हैं. साथ ही Voice Transcription, AI Select, Object Eraser और Circle to Search जैसे स्मार्ट फीचर्स भी मिलेंगे. साथ ही, टॉप मॉडल Galaxy A57 में Best Face और Auto Trim जैसे एक्स्ट्रा फीचर्स भी दिए गए हैं, जो फोटो और वीडियो एडिटिंग को और बेहतर बनाते हैं.

दोनों फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो Super Fast Charging 2.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है. कंपनी के मुताबिक, यह बैटरी करीब 30 मिनट में 0 से 60% तक चार्ज हो सकती है.

इसके अलावा, दोनों स्मार्टफोन्स IP68 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के साथ आते हैं और इनमें Samsung Knox Vault सिक्योरिटी फीचर भी दिया गया है.

यह भी पढ़ें: 9020mAh बैटरी के साथ iQOO Z11 चीन में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola