9020mAh बैटरी के साथ iQOO Z11 चीन में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Updated at : 27 Mar 2026 8:30 AM (IST)
विज्ञापन
iQOO Z11

आइकू Z11 / फोटो- आइकू ऑफिशियल साइट

iQOO Z11 को चीन में दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है. इसमें गेमर्स के लिए खास बड़ी बैटरी, पावरफुल प्रोसेसर और स्मूद डिस्प्ले दिया गया है. जानिए मॉडल की कीमत और फीचर्स.

विज्ञापन

चाइनीज टेक कंपनी iQOO ने अपने Z-सीरीज में एक नया मॉडल iQOO Z11 चीन में लॉन्च कर दिया है. यह डिवाइस मिड-रेंज सेगमेंट के यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है और यह iQOO Z10 का सक्सेसर है. फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,020mAh की पावरफुल बैटरी है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. खास बात यह है कि iQOO हमेशा से गेमर्स को ध्यान में रखकर स्मार्टफोन्स लाती रही है. ऐसे में अब बड़ी बैटरी के साथ iQOO Z11 गेमिंग के लिए एक दमदार ऑप्शन बनकर सामने आया है.

iQOO Z11 की कीमत

iQOO Z11 को चीन में 5 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत-

8GB + 256GB: CNY 2,299 (करीब ₹31,200)

12GB + 256GB: CNY 2,499 (लगभग ₹34,000)

16GB + 256GB: CNY 2,799 (लगभग ₹38,100)

12GB + 512GB: CNY 2,999 (लगभग ₹40,800)

16GB + 512GB: CNY 3,399 (लगभग ₹46,300)

यह स्मार्टफोन Canglang Fuguang, Skylight White और Polar Night Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. फिलहाल यह चीन में कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है.

iQOO Z11 फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले: iQOO Z11 में 6.83-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल है. इसमें 165Hz तक का रिफ्रेश रेट, गेमिंग के लिए 300Hz टच सैंपलिंग रेट, HDR सपोर्ट और P3 वाइड कलर गैमट सपोर्ट मिलता है.

डिजाइन कि बात करें, तो इसमें प्लास्टिक मिड-फ्रेम दिया गया है और यह IP68 + IP69 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है.

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए, इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें OIS और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

प्रोसेसर: यह स्मार्टफोन 4nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट से लैस है, जिसके साथ 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज दी गई है. यह फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है. इसके अलावा, फोन को ओवरहीटिंग सए बचाने के लिए इसमें 7K Ice Dome VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे फोन लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान भी ठंडा बना रहता है.

बैटरी: 9,020mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग और OTG रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करती है.

कनेक्टिविटी: कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.

यह भी पढ़ें: OnePlus 15T चीन में लॉन्च, 7500mAh बैटरी वाले मॉडल की जानिए कीमत और फीचर्स

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola