सरकार आदिवासी हितैषी, शरारती तत्व आदिवासियों को बरगला रहे

Updated at : 10 Aug 2017 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
सरकार आदिवासी हितैषी, शरारती तत्व आदिवासियों को बरगला रहे

खरसावां. भाजपा ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, पुतकर हेंब्रम ने कहा खरसावां : खरसावां आरसीडी गेस्ट हाउस में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला समिति ने बुधवार को जिलाध्यक्ष लाल सिंह सोय की अध्यक्षता में विश्व आदिवासी दिवस मनाया. मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक पुतकर हेंब्रम ने कहा कि आदिवासी समाज को विकास के […]

विज्ञापन

खरसावां. भाजपा ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, पुतकर हेंब्रम ने कहा

खरसावां : खरसावां आरसीडी गेस्ट हाउस में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला समिति ने बुधवार को जिलाध्यक्ष लाल सिंह सोय की अध्यक्षता में विश्व आदिवासी दिवस मनाया. मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक पुतकर हेंब्रम ने कहा कि आदिवासी समाज को विकास के पथ पर ले जाना प्राथमिकता है. राज्य सरकार आदिवासियों के हित में कई योजनाएं चला रही है, लेकिन कुछ तत्व आदिवासियों को बरगला रहे हैं. उन्होंने आदिवासी समाज में शिक्षा, रोजगार समेत अन्य मामलों के प्रति जागरुकता लाने पर बल दिया.
आदिवासियों की घटती जनसंख्या चिंता का विषय : मंगल सोय
पूर्व विधायक मंगल सोय ने कहा कि आदिवासियों की घटती जनसंख्या चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि संस्कृति, पैतृक एवं प्राकृतिक संपदा, परंपरा, कौशल व सबसे बढ़कर अपनी विशिष्ट पहचान बनाये रखना आज के संदर्भ में आवश्यक है.
अटलजी ने आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय बनाया : अनंत राम टुडू
सरायकेला के पूर्व विधायक अनंत राम टुडू ने कहा कि भाजपा प्रारंभ काल से ही आदिवासियों के उत्थान के लिए कार्य करती रही है. उन्होंने कहा कि आदिवासियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी ने अपने कार्यकाल में आदिवासियों के लिए अलग मंत्रालय बनाया था. आदिवासियों के लिए अलग से बजट की व्यवस्था की थी.
सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाएं : उदय
भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार की ओर से आदिवासियों के लिए योजनाएं चलायी जा रही है. इन योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचने के लिए कार्यकर्ता कड़ी का कार्य करें. जिला महासचिव गणेश माहली ने आदिवासियों के समृद्ध संस्कृति, परम्पराओं एवं जीवन पद्धति के साथ सूचना-तकनीक और बेहतर संवाद पर बल दिया.
भाजपा ही आदिवासियों की हितैषी : लाल सिंह
भाजपा अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष लाल सिंह सोय ने कहा कि भाजपा ही आदिवासियों की हितैषी है. उन्होंने उपस्थित लोगों से अपनी संस्कृति व परंपरा को बचाने की अपील की. कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष लखीराम मुंडा, स्वरुप शुक्ला, इंद्रजीत उरांव, उमेश बोदरा, हिरामनी उरांव, दुर्योधन प्रमाणिक आदि ने भी संबोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola