कलाई में रक्षा सूत्र बांध बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

Updated at : 08 Aug 2017 3:27 AM (IST)
विज्ञापन
कलाई में रक्षा सूत्र बांध बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

सरायकेला : भाई बहन के प्यार का प्रतीक पर्व रक्षा बंधन सरायकेला खरसावां, सीनी, कोलाबिरा, सहित आसपास क्षेत्रों में सोमवार को धूमधाम के साथ मनाया गया. सोमवार को शुभ समय लगभग साढ़े ग्यारह बजे से दो बजे के बीच बहनों ने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी कलाई में रक्षा सूत्र बांधा तथा उनसे […]

विज्ञापन

सरायकेला : भाई बहन के प्यार का प्रतीक पर्व रक्षा बंधन सरायकेला खरसावां, सीनी, कोलाबिरा, सहित आसपास क्षेत्रों में सोमवार को धूमधाम के साथ मनाया गया. सोमवार को शुभ समय लगभग साढ़े ग्यारह बजे से दो बजे के बीच बहनों ने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी कलाई में रक्षा सूत्र बांधा तथा उनसे आजीवन रक्षा का वचन लिया. रक्षा बंधन पर स्थानीय मंदिरों में भी काफी भीड़ रही. बहनों ने नये वस्त्र धारण कर पहले मंदिरों में पूजा-अर्चना की, उसके बाद अपने भाइयों को राखी बांधी. रक्षा बंधन को लेकर सुबह से मिठाई दुकानों में भी भीड़ रही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola