कन्या साप्ताहिक राशिफल: स्वास्थ्य और संबंधों में सावधानी, करियर में मिल सकते हैं मौके

Published by : Neha Kumari Updated At : 27 Mar 2026 12:46 PM

विज्ञापन

29 मार्च से 4 अप्रैल तक का कन्या साप्ताहिक राशिफल

Kanya Saptahik Rashifal 29 March to 4 April: क्या इस सप्ताह आपके प्रेम जीवन में समझ और भरोसा बढ़ेगा? क्या आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा या छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं? और क्या करियर में लाभ के योग बनेंगे? जानें कन्या राशि का पूरा साप्ताहिक राशिफल.

विज्ञापन

Kanya Saptahik Rashifal 29 March To 4 April: इस सप्ताह द्वादश भाव का चंद्रमा और सप्तम भाव के सूर्य-शनि खर्चों और साझेदारी में सावधानी बरतने का संकेत दे रहे हैं. सप्ताह के मध्य में चंद्रमा का आपकी राशि में आना आत्मविश्वास लौटाएगा और अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे.

करियर / व्यवसाय: इस सप्ताह सूर्य का प्रभाव कार्यक्षेत्र में अनुशासन लाएगा. मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए उन्नति के अवसर बनेंगे. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. व्यापार में समय सामान्य से बेहतर रहेगा, लेकिन नए निवेश से पहले पूरी योजना बनाना जरूरी है.

रिलेशनशिप: अष्टम भाव में स्थित शुक्र प्रेम संबंधों में कुछ गहरे रहस्य या जटिलताएं ला सकता है. हालांकि, पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी. सिंगल लोगों के लिए नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है.

स्वास्थ्य: इस सप्ताह स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं. खानपान पर विशेष ध्यान दें. नियमित योग और व्यायाम लाभकारी रहेगा. मानसिक शांति के लिए ध्यान करना उपयोगी होगा.

सावधानी: किसी भी प्रकार की चिंता को हावी न होने दें. समय का सही उपयोग करें.

उपाय: बुधवार को भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें. हरी मूंग का दान करें.

  • लकी डेट: 29, 30, 03
  • लकी कलर: नीला, बैंगनी
  • लकी दिन: शनिवार, शुक्रवार

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola