सर! गांव की महिलाएं खुले में जाती हैं शौच, शौचालय बनवायें

Updated at : 04 Aug 2017 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
सर! गांव की महिलाएं खुले में जाती हैं शौच, शौचालय बनवायें

गम्हरिया प्रखंड के नारायणपुर गांव की महिलाओं ने डीसी से लगायी गुहार सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला मुख्यालय से सटे नारायणपुर गांव में आज भी ग्रामीण खुले में शौच जाते हैं. गांव में एक भी शौचालय नहीं है. गांव में शौचालय निर्माण के लिए ग्रामीणों ने डीसी से फरियाद लगायी है. महिलाओं ने ज्ञापन सौंपकर कहा […]

विज्ञापन

गम्हरिया प्रखंड के नारायणपुर गांव की महिलाओं ने डीसी से लगायी गुहार

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला मुख्यालय से सटे नारायणपुर गांव में आज भी ग्रामीण खुले में शौच जाते हैं. गांव में एक भी शौचालय नहीं है. गांव में शौचालय निर्माण के लिए ग्रामीणों ने डीसी से फरियाद लगायी है. महिलाओं ने ज्ञापन सौंपकर कहा कि गांव की महिलाएं खुले में शौच जाती हैं, हमारे लिए
शौचलाय बनवायें. गांव की महिला समितियों ने ज्ञापन में कहा कि अधिकांश घरों में शौचालय नहीं है. महिलाएं भी खुले में शौच करती हैं. हालांकि खुले में शौच से कई बीमारियां हो रही हैं. स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव में शौचालय का निर्माण कराया जाये, ताकि महिलाओं को खुले में शौच न जाना पड़े.
ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्णिमा गोराई, सीमा नायक, सुमिता गोराई, दिपाली नायक, रेणुका महतो, छाया नंदी सहित अन्य महिला समिति के सदस्य शामिल हैं.
इन समितियों ने सौंपा ज्ञापन
नारी कल्याण महिला समिति, मां जगधात्री आजीविका सखी मंडल, मां शीतला आजीविका सखी मंडल सहित अन्य.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola