फरियादियों ने लगायी शिकायतों की झड़ी
Updated at : 29 Jul 2017 4:28 AM (IST)
विज्ञापन

सीओ के कार्यालय कक्ष में लगा जनता दरबार सरायकेला : अंचल अधिकारी शुभ्रा रानी ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की समस्याएं सुनी. इस दौरान सीओ कक्ष में विभिन्न पंचायतों से आये फरियादियों की लंबी कतार लगी रही. सीओ ने सबकी शिकायतें सुनने के बाद उनके समाधान का […]
विज्ञापन
सीओ के कार्यालय कक्ष में लगा जनता दरबार
सरायकेला : अंचल अधिकारी शुभ्रा रानी ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की समस्याएं सुनी. इस दौरान सीओ कक्ष में विभिन्न पंचायतों से आये फरियादियों की लंबी कतार लगी रही. सीओ ने सबकी शिकायतें सुनने के बाद उनके समाधान का आश्वासन दिया. सीओ ने बताया कि जनता दरबार में अधिकतर लोग जमीन संबंधी शिकायतें लेकर पहुंचे थे, जिनकी शिकायतों पर गौर करते हुए कारवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि जमीन म्यूटेशन, जमीन का सीमांकन,
जमीन संबंधी आपसी विवाद समेत अन्य मामले आये. सीओ ने कहा कि कर्मचारियों को जमीन संबंधी मामलों का समाधान करने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा सभी सरकारी जमीनों का सत्यापन करते हुए उनकी मुकम्मल रिपोर्ट सौंपने को भी कहा गया है, ताकि अतिक्रमण न हो और सरकार को मांग के अनुरूप जमीन उपलब्ध करायी जा सके.
भाइयों से विवाद सुलझाने पहुंचा पूरन : जनता जरबार में पूरन चंद्र प्रजापति अपनी जमीन संबंधी विवाद को लेकर पहुंचा. वह अपने तीन भाइयों के बीच हुए जमीन बंटवारे से असंतुष्ट है. मामले में संज्ञान लेते हुए सीओ ने प्रजापति को सभी दस्तावेज के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया, ताकि कार्रवाई की जा सके. शिकायतकर्ता का कहना था कि उसके भाइयों ने बंटवारे में उसे कम जमीन दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




