कैदियों से मिले चार मोबाइल व 10 चाकू

Updated at : 28 Jul 2017 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
कैदियों से मिले चार मोबाइल व 10 चाकू

सरायकेला जेल में डेढ़ घंटे हुई छापामारी सरायकेला : जेल सुरक्षा को लेकर गुरुवार को जिला प्रशासन ने सरायकेला जेल में छापामारी अभियान चलाया. डीसी छवि रंजन व एसपी चंदन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में चले छापामारी अभियान में के दौरान चार मोबाइल फोन, 10 चाकू सहित अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किये गये. छापामारी अभियान […]

विज्ञापन

सरायकेला जेल में डेढ़ घंटे हुई छापामारी

सरायकेला : जेल सुरक्षा को लेकर गुरुवार को जिला प्रशासन ने सरायकेला जेल में छापामारी अभियान चलाया. डीसी छवि रंजन व एसपी चंदन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में चले छापामारी अभियान में के दौरान चार मोबाइल फोन, 10 चाकू सहित अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किये गये.
छापामारी अभियान दोपहर करीब डेढ़ बजे से शाम 3.10 बजे तक चला. इस दौरान जेल के विभिन्न वार्डों व बंद कैदियों की तलाशी ली गयी. छापामारी में महिला पुलिस कर्मियों ने महिला वार्ड की तलाशी ली. अभियान में मोबाइल, सिम कार्ड के अलावा गांजा, चिलम व चाकू भी मिले हैं. छापामारी के पश्चात डीसी छवि रंजन ने बताया कि जेल सुरक्षा के मद्देनजर औचक छापामारी अभियान चलाया गया.
उन्होंने कहा कि जेल के अंदर मोबाइल सहित अन्य आपत्तिजनक सामान कैसे पहुंचे, इस पर जांच करायी जायेगी और जो दोषी पाये जायेंगे उन पर कार्रवाई की जायेगी. डीसी ने कहा कि जेल में अब लगातार छापामारी अभियान चलाया जायेगा.
अभियान में एसडीओ संदीप कुमार दुबे, एसडीपीओ अविनाश कुमार, डीएसपी दीपक कुमार के अलावा विभिन्न थाना के पुलिस भी शामिल थे.
डेढ घंटे की छापामारी में लगे 98 पुलिस कर्मी : डीसी छवि रंजन ने बताया सरायकेला जेल में लगभग डेढ़ घंटे तक चले छापामारी अभियान में 28 पुलिस पदाधिकारी, 90 पुरुष कांस्टेबल, आठ महिला कांस्टेबल सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल थे.
जेल से बरामद समान
चार मोबाइल, एक मोबाइल सिम, गांजा की 10 पुड़िया, तीन चिलम, दस छोटे-छोटे चाकू, बीड़ी-सिगरेट सहित अन्य आपत्तिजनक सामान.
छापे में अन्य आपत्तिजनक सामान भी मिले
सामान अंदर कैसे पहुंचे ये जांच का विषय : डीसी
चाईबासा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola