शत प्रतिशत आधार सीडिंग नहीं होने पर सभी बीइइओ का वेतन बंद

Updated at : 25 Jul 2017 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
शत प्रतिशत आधार सीडिंग नहीं होने पर सभी बीइइओ का वेतन बंद

जिला समाहरणालय के हुई समीक्षा बैठक सरायकेला : जिला समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में डीसी छवि रंजन ने सर्वशिक्षा अभियान द्वारा संचालित शिक्षा संबंधी कार्यक्रमों की समीक्षा की. बैठक में उन्होंने आधार सीडिंग की प्रगति की जानकारी हासिल की एवं असंतोषजनक पाये जाने पर सभी नौ प्रखंड के बीइइओ का वेतन बंद करने का निर्देश […]

विज्ञापन

जिला समाहरणालय के हुई समीक्षा बैठक

सरायकेला : जिला समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में डीसी छवि रंजन ने सर्वशिक्षा अभियान द्वारा संचालित शिक्षा संबंधी कार्यक्रमों की समीक्षा की. बैठक में उन्होंने आधार सीडिंग की प्रगति की जानकारी हासिल की एवं असंतोषजनक पाये जाने पर सभी नौ प्रखंड के बीइइओ का वेतन बंद करने का निर्देश दिया.
कहा कि शत प्रतिशत बच्चों का आधार व बैंक खाते का सीडिंग नहीं होने तक वेतन निकासी बंद रहेगी. डीसी ने डीएसइ को स्कूल निरीक्षण का प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध कराने, ड्रॉप आउट घोषित पंचायतों की समीक्षा करते हुए वैसे पंचायत जिनका जिला स्तरीय टीम ने सत्यापन नहीं किया है, उनका सत्यापन करने का निर्देश दिया. कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सरायकेला में ग्यारह पद रिक्त पड़े होने पर डीसी ने नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी करने का निर्देश दिया. मौके पर मुख्य रूप से डीएसइ फूलमनी खलखो सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola