सरायकेला शहरी क्षेत्र में सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Updated at : 24 Jul 2017 1:39 AM (IST)
विज्ञापन
सरायकेला शहरी क्षेत्र में सड़कों पर पसरा सन्नाटा

सरायकेला : सरायकेला, राजनगर, सीनी , कोलाबीरा सहित आसपास क्षेत्र में शुक्रवार से हो रही झमाझम बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. सरायकेला की दो प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. गोविंदपुर में बहने वाली संजय नदी उफना गयी है. खरकई नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है. लगातार बारिश से […]

विज्ञापन

सरायकेला : सरायकेला, राजनगर, सीनी , कोलाबीरा सहित आसपास क्षेत्र में शुक्रवार से हो रही झमाझम बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. सरायकेला की दो प्रमुख नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. गोविंदपुर में बहने वाली संजय नदी उफना गयी है. खरकई नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है. लगातार बारिश से सरायकेला शहरी क्षेत्र में सड़कों पर सन्नाटा दिखा. सरायकेला में खरकई नदी का जलस्तर तितिरबिला पुल से नीचे बह रही है. सीनी में बहने वाली सोना नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola