ePaper

नवपत्रिका प्रवेश कराकर पुरोहितों ने करायी मां की पूजा

Updated at : 29 Sep 2025 11:31 PM (IST)
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गयी

विज्ञापन

राजमहल. शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में अलग-अलग पुरोहितों के द्वारा विधि विधान के साथ महासप्तमी की पूजा की गयी. नया बाजार मोड़ में पंडित दिलीप पांडे, बर्मन कॉलोनी में बंगाल के नगरदीप से आये पंडित ओमल चक्रवर्ती, हाटपाड़ा में कोलकाता जिला के बैंडल से आये पंडित गोपाल गोस्वामी ने बंगाली रीति-रिवाज से मां की पूजा की. रेलवे कॉलोनी गोदाराघाट में राम मजूमदार, तीनपहाड़ मोड़ बड़ी दुर्गा मंदिर में पुरोहित सोमनाथ पांडे व राजकुमार पांडे तथा महाजन टोली दुर्गा मंदिर में पुरोहित जनार्दन उपाध्याय ने सप्तमी को पूजा की. नवपत्रिका प्रवेश कराकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की गयी. वहीं श्री श्री 108 मां पगली दुर्गा मंदिर मंडई में मां की पूजा पुरोहित विश्वजीत पांडे एवं सपन स्वास्थ्य के माध्यम से की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola