अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों के खिलाफ सिदो-कान्हू ने किया संथाल विद्रोह

Updated:
विज्ञापन
अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों के खिलाफ सिदो-कान्हू ने किया संथाल विद्रोह

राजमहल व उधवा में जयंती पर याद किए गए सिदो-कान्हू, प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण

विज्ञापन

राजमहल/उधवा.

झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से अमर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. विधायक प्रतिनिधि सह नगर पंचायत उपाध्यक्ष मो. मारूफ उर्फ गुड्डू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीओ आवास के समक्ष स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. शहीदों के बलिदान को याद किया गया. मौके पर मो आजाद, दुर्गा मंडल, मुर्शीद राजा, अब्दुल कादिर, मो अयूब, मो सन्नी, राजीव मंडल, विजय यादव, मो जाकिर शेख, वासुदेव मंडल सहित अन्य मौजूद थे. वहीं उधवा प्रतिनिधि के अनुसार झारखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी और हूल क्रांति के जननायक अमर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती पर शनिवार को उधवा प्रखंड मुख्यालय स्थित हाईस्कूल के सामने सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया. इस दौरान झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अय्यूब अली के नेतृत्व में दर्जनों झामुमो कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. वहीं उधवा बीडीओ सह सीओ जयंत कुमार तिवारी, थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज, प्रखंड प्रमुख स्टेनशिला सोरेन, उप प्रमुख मामलोत शेख, पतौड़ा की मुखिया धनी पहाड़िन, प्रभारी जीपीएस जनकदेव यादव ने सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इसके अलावा कांग्रेस के जिला महासचिव ऐनुल हक अंसारी, झामुमो महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बसंती हांसदा, झामुमो प्रखंड सचिव विश्वजीत मंडल, कोषाध्यक्ष अब्दुल शेख, केंद्रीय समिति सदस्य एखलाकुर रहमान, झामुमो जिला संगठन सह सचिव काजू मल्लिक, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला सचिव इब्राहिम शेख, झामुमो पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अनवारुल हक, झामुमो जिला संगठन सचिव तमरुद्दीन शेख, बच्चू मंडल, जिला कार्यकारिणी समिति सदस्य वर्णवास सोरेन सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इस दौरान झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अय्यूब अली ने कहा कि इन वीर भाइयों ने 1855 में अंग्रेजों की दमनकारी नीतियों के खिलाफ संथाल विद्रोह (हूल) का नेतृत्व किया था और अंग्रेज हमारी धरती छोड़ दें.. का बुलंद नारा दिया था. मौके पर हफीजुर रहमान, यासिन शेख, एहसान अली, कौशर शेख, सकल हेंब्रम, फरान शेख, जहांगीर अली, बबलू हांसदा, कीनू सोरेन, फिरोज शेख, खबीर आलम सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola