एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर व चालान पर चल रहे दो वाहन जब्त

Updated:
विज्ञापन
एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर व चालान पर चल रहे दो वाहन जब्त

पाकुड़ के काशीला चेक पोस्ट पर खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में एक ही नंबर प्लेट से दो अलग-अलग वाहन पकड़े गए। प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पंजीकरण नंबर से दो वाहन चलाए जा रहे हैं। जांच में पाया गया कि दोनों वाहन एक ही माइनिंग चालान का उपयोग कर रहे थे, जिसमें एक वाहन में असली चालान और दूसरे में उसकी जेरॉक्स कॉपी रखी गई थी। यह अवैध गतिविधि पकड़ में आने के बाद, थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि ऐसे अभियान लगातार चलेंगे और चालकों व मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। इसका मकसद नियमों की उलंघन रोकना और भविष्य में ऐसी हरकतों को रोकना है।

विज्ञापन

काशीला में खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी, नकली चालान से चल रहा था खेल प्रतिनिधि, पाकुड़. मुफ्फसिल थाना पुलिस और खनन विभाग के अभियान में चौंकाने वाला मामला सामने आया. काशीला चेक पोस्ट पर चलाये गये इस संयुक्त छापेमारी अभियान में एक ही नंबर प्लेट से चल रहे दो अलग-अलग वाहनों को जब्त किया गया. दरअसल, प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ही पंजीकरण संख्या का इस्तेमाल कर दो वाहनों को सड़क पर चलाये जा रहे हैं. इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए खनन पदाधिकारी के साथ मिलकर एक टीम तैयार की गयी. जब काशीला चेक पोस्ट पर जांच की गयी तो सामने आया कि ये सिर्फ एक माइनिंग चालान का सहारा लेकर दोनों वाहनों का परिवहन कर रहे थे. एक वाहन में चालान की असली प्रति रखी थी, तो वहीं दूसरे वाहन में उसी की एक सादी सी जेरॉक्स कॉपी रखकर नियमों की धज्जियां उड़ायी जा रही थी. प्रभारी थाना प्रभारी गौरव कुमार ने स्पष्ट किया कि अवैध परिवहन के इस जाल को काटने के लिए ऐसे संयुक्त अभियान लगातार जारी रहेंगे. जब्त दोनों वाहनों के चालकों और मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की कानूनी प्रक्रिया तेजी से अमल में लाई जा रही है ताकि कोई भी भविष्य में इस तरह से नियमों की अनदेखी करने की हिम्मत न कर सके.

विज्ञापन
Sanu Kumar Dutta

लेखक के बारे में

By Sanu Kumar Dutta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola