आरक्षित टिकट बिक्री के घाटे के बाद मर्ज हुआ काउंटर, एक ही खिड़की पर मिलेंगे सभी टिकट

साहिबगंज (फाइल फोटो)
आरक्षित टिकट बिक्री के घाटे के बाद मर्ज हुआ काउंटर, एक ही खिड़की पर मिलेंगे सभी टिकट
तीनपहाड़ मालदा रेल मंडल के तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन में संचालित आरक्षण टिकट काउंटर को रेल विभाग के अधिकारी के आदेशानुसार अनारक्षित टिकट काउंटर में मर्ज कर दिया गया है. एक ही टिकट काउंटर से यात्रियों को दोनों टिकट दिया जा रहा है. हालांकि इस काउंटर से पहले अनारक्षित टिकट दिया जा रहा है. इसके उपरांत आरक्षित टिकट बनाया जा रहा है. रेल कर्मी के अनुसार तीनपहाड़ के आरक्षण टिकट काउंटर से आमदनी कम होने के कारण इसको मर्ज किया गया है. रेलवे को इस आरक्षण काउंटर से प्रतिदिन 60 हजार रुपये की आमदनी करनी थी. लेकिन यहां से कम आमदनी होने के कारण इसको मर्ज कर दिया गया. आरक्षित टिकट से 60 हजार प्रतिदिन का था लक्ष्य : तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन के आरक्षण टिकट काउंटर से रेलवे को प्रतिदिन 60 हजार की आमदनी चाहिए था, लेकिन यहां से रेलवे को वित्तीय वर्ष 2024-25 में 12213 यात्रियों से 9,26,2358 रुपये की आमदनी हुई थी. वित्तीय वर्ष 2025-26 में महीना में आमदनी अप्रैल माह में 1032 यात्रियों से 94,5115 मई में 1315 यात्रियों से 10,18,955. जून में 668 यात्रियों से 5,63,640. जुलाई में 807 यात्रियों से 6,90,460. अगस्त में 848 यात्रियों से 6,22,570. सितंबर में 686 यात्रियों से 3,96,290 . अक्तूबर में 754 यात्रियों से 5,28,950. नवम्बर में 722 यात्रियों से 5,76,910. दिसंबर में 1097 यात्रियों से 8,77,120. जनवरी में 1022 यात्रियों से 7,33,615. फरवरी में 777 यात्रियों से 5,04,355. मार्च में 707 यात्रियों से 3,91,575 रुपये की आय रेलवे को हुई है. यानी कुल 10435 यात्रियों से 78,49,555 रुपये की आमदनी हुई. हालांकि देखा जाय तो वर्ष 2024-25 की अपेक्षा 2025-26 में आरक्षण टिकट बनाने वाले यात्रियों की संख्या में और आमदनी में भी कमी आयी है. ट्रेनों का होता है ठहराव : तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन जंक्शन पर कई एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होता और इन्हीं ट्रेनों के माध्यम से भी यात्री भागलपुर और हावड़ा में लंबी दूरी की ट्रेन को पकड़ते हैं. इनका ठहराव है तीनपहाड़ में हावड़ा-गया एक्सप्रेस जमालपुर सुपर एक्सप्रेस वनांचल एक्सप्रेस मालदा टाउन-किऊल इंटरसिटी एक्सप्रेस हावड़ा-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस फरक्का एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होता है . सबसे ज्यादा टिकट लेते हैं यात्री : तीनपहाड़ आरक्षण टिकट काउंटर से सबसे ज्यादा हावड़ा का टिकट यात्रियों द्वारा लिया जाता है. इसके बाद रांची और पटना का और इसके साथ ही भागलपुर से दिल्ली, मुम्बई के लिए ट्रेन का भी टिकट यात्रियों द्वारा लिया जाता है और भी लंबी दूरी के लिए वहीं से यात्री ट्रेन पकड़ते हैं. कहते हैं बुकिंग सुपरवाइजर : तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन के बुकिंग सुपरवाइजर ने कहा कि रेलवे के वरीय अधिकारी के निर्देशानुसार ही पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों को यात्रा टिकट दिया जाएगा. उसके बाद ही आरक्षण टिकट बनाया जाएगा. – रवींद्र कुमार, बुकिंग सुपरवाइजर, तीनपहाड़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




