भारतीय वायु सेना में करियर बनाने के लिए विद्यार्थियों को किया प्रेरित
Published by : ABDHESH SINGH Updated At : 11 Apr 2026 11:26 PM
साहिबगंज (फाइल फोटो)
अग्निवीर योजना के बारे में विस्तार से समझाया.
राजमहल
भारतीय वायु सेना की विशेषज्ञ टीम राजमहल प्लस टू जेके उच्च विद्यालय पहुंची. युवाओं को रक्षा सेवाओं में करियर के प्रति जागरूक करने व देश सेवा के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में विद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वायु सेना में करियर से जुड़े महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विंग कमांडर अरविंद सिंह रावत ने छात्रों को वायु सेना में विभिन्न करियर विकल्पों, भर्ती प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, प्रशिक्षण व्यवस्था एवं सेवा के दौरान मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने छात्रों को एनडीए, सीडीएस, एयरमैन एवं अग्निवीर योजना के बारे में विस्तार से समझाया. बताया कि किस प्रकार मेहनत, लगन और सही दिशा में तैयारी कर युवा वायु सेना में अपना भविष्य बना सकते हैं. सार्जेंट पीके द्विवेदी व सार्जेंट जीएस नेगी ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को प्रेरित किया. प्रभारी प्राचार्य डॉ अभिजीत कुमार ने भारतीय वायु सेना की टीम का आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम में शिक्षक सुबेश कुमार (पीजीटी), राजीव कुमार शर्मा, मो वाहीद, कादिर अली, सकलदीप पासवान, मुकेश दास, जाकिर अहमद सहित शिक्षक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










