आदिम जनजाति ग्रामीणों को केज कल्चर योजना की दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन
आदिम जनजाति ग्रामीणों को केज कल्चर योजना की दी गयी जानकारी

ग्रामीणों ने योजना में रुचि दिखाई और अधिकारियों से कई प्रश्न भी पूछे.

विज्ञापन

साहिबगंज/तालझारी . मोतीझरना पंचायत स्थित सिंधी क्वारी में योजना विभाग द्वारा संचालित केज कल्चर मत्स्य पालन योजना के कार्यान्वयन हेतु विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया. यह सभा ग्राम टूटी और दरकल्ला के ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में संपन्न हुई. पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को केज कल्चर योजना की कार्य प्रणाली, लाभ, तकनीकी पहलुओं व इसके माध्यम से आजीविका सृजन की संभावनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी समुदाय को आत्मनिर्भर बनाना तथा प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग द्वारा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था. ग्रामीणों ने योजना में रुचि दिखाई और अधिकारियों से कई प्रश्न भी पूछे. योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए ग्राम स्तरीय समिति के गठन पर भी चर्चा हुई. ग्राम सभा में जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी बीरेंद्र कुमार बिन्हा, नीति आयोग से मनीष कुमार, मोतीझरना पंचायत सचिव सहित बड़ी संख्या में आदिम जनजाति समुदाय के ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola