जामा मस्जिद में 88 यात्रियों को हज सफर की बारीकियां समझायी

Updated:
विज्ञापन
जामा मस्जिद में 88 यात्रियों को हज सफर की बारीकियां समझायी

राज्य और जिला में तीव्र गति से विकास व खुशहाली के लिए दुआ की अपील : पंकज मिश्रा

विज्ञापन

साहिबगंज. जामा मस्जिद साहिबगंज में हज यात्रा 2026 के लिए चयनित 88 आजमीन-ए-हज (44 पुरुष व 44 महिला) को प्रशिक्षण दिया गया. सत्र का उद्देश्य यात्रियों को हज के अरकान, यात्रा प्रबंधन और सुरक्षा मानकों से पूरी तरह अवगत कराना था, ताकि पवित्र यात्रा सुचारू व अनुशासित ढंग से पूरी हो सके. प्रमुख प्रशिक्षकों मुफ्ती अंजर हुसैन, हाजी शफी आलम, सरफराज आलम और मोहम्मद शकील, अनवर अली ने इहराम की नीयत, तवाफ, सई, अराफात में वकूफ़, मुज़दलिफ़ा में ठहराव, रमी-जमरात और क़ुर्बानी की क्रमवार जानकारी दी. साथ ही भीड़ प्रबंधन, समूह समन्वय, गर्म मौसम में स्वास्थ्य सावधानियां, आवश्यक दवाइयां, पहचान टैग, लगेज नियम, पासपोर्ट–वीज़ा, टीकाकरण और आपातकालीन संपर्क व्यवस्था पर भी विस्तार से समझाया गया. कार्यक्रम के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने आजमीन-ए-हज को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे हज के दौरान राज्य और साहिबगंज जिले की तरक्की, अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ करें. उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से जिले में विकास कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं. अंत में प्रश्नोत्तर सत्र रखा गया, जहां यात्रियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया. आयोजकों ने बताया कि इस तरह का तकनीकी व धार्मिक प्रशिक्षण यात्रियों को आत्मविश्वास देता है और हज यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित व सुगम बनाता है. इस मौके पर मुख्य रूप से हज कमेटी के को-ऑर्डिनेटर मोहम्मद अनवर अली, मोहम्मद कलीमुद्दीन, मोहम्मद इकबाल अली, मोहम्मद शाबान खान, मोहम्मद अली गुड्डू सहत कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola