-12 दिनों तक ढाई घंटे का रहेगा ट्रैफिक ब्लॉक, ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित

Updated:
विज्ञापन
-12 दिनों तक ढाई घंटे का रहेगा ट्रैफिक ब्लॉक, ट्रेनों का परिचालन रहेगा प्रभावित

इस संबंध में महाराजपुर स्टेशन मास्टर ने बताया कि मालदा मंडल के अंतर्गत साहिबगंज–बरहरवा रेलखंड की अप एवं डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा.

विज्ञापन

फोरलेन पर महाराजपुर–करणपुरा लेवल क्रॉसिंग पर आरओबी गर्डर की होगी स्थापना फोटो नं 03 एसबीजी 10,11 है कैप्सन – मंगलवार को ब्रिज गर्डर लगा बैनर प्रतिनिधि, तालझारी एनएच-80 फोरलेन परियोजना के तहत साहिबगंज–बरहरवा रेलखंड पर स्थित महाराजपुर–करणपुरा लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 52ए/टी के स्थान पर रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) के गर्डर स्थापित किए जाने को लेकर 3 फरवरी 2026 से 12 दिनों तक प्रतिदिन ढाई घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक निर्धारित किया गया है. इस संबंध में महाराजपुर स्टेशन मास्टर ने बताया कि मालदा मंडल के अंतर्गत साहिबगंज–बरहरवा रेलखंड की अप एवं डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. यह ट्रैफिक ब्लॉक विभिन्न चरणों में लागू किया जाएगा. स्टेशन मास्टर के अनुसार 3 से 6 फरवरी, 11 से 14 फरवरी तथा 15 से 18 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर 3:15 बजे से 4:45 बजे तक आरओबी गर्डर स्थापना का कार्य किया जाएगा. कार्य के दौरान सुरक्षा कारणों से लेवल क्रॉसिंग फाटक के आसपास किसी भी व्यक्ति, वाहन या अन्य वस्तु के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.

विज्ञापन
सुनील ठाकुर

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola