ePaper

आइटीआइ साहिबगंज में दीक्षांत समारोह सम्पन्न, सफल प्रशिक्षणार्थियों को मिला प्रमाण पत्र

Updated at : 04 Oct 2025 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
आइटीआइ साहिबगंज में दीक्षांत समारोह सम्पन्न, सफल प्रशिक्षणार्थियों को मिला प्रमाण पत्र

पीएम सेतु स्कीम के अंतर्गत आयोजित हुआ कार्यक्रम, टॉपर्स को किया गया सम्मानित

विज्ञापन

साहिबगंज. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गयी पीएम सेतु योजना अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), साहिबगंज में शनिवार को सत्र 2023-2024-2025 के सफल प्रशिक्षणार्थियों के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रम नियोजन पदाधिकारी मनोज मंजीत थे. इस अवसर पर संस्थान के प्रभारी प्राचार्य सत्य नारायण मंडल, मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी शंकर हरिजन, फ्रांसिस बाखला, प्रशिक्षण अधिकारी विक्रम लाल गुप्ता, बिक्रम कुमार, सिंधु कुमार सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे. समारोह की शुरुआत दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव संबोधन के प्रसारण से हुई, जिसे सभी ने देखा और सुना. प्राचार्य सत्य नारायण मंडल ने सभी 25 सफल प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि यह संस्थान हमेशा छात्रों को तकनीकी दक्षता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. इस अवसर पर विभिन्न व्यवसायों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. टॉपर्स में विद्युत व्यवसाय : मुकेश कुमार, फीटर : सनोत लाल हांसदा, वायरमैन : करण ठाकुर, मशीनिष्ट : विशाल कुमार, टर्नर : आशीष मालतो, फाउन्ड्रीमैन : नितिन कुमार गुप्ता, सीट मेटल वर्कर : रिमझिम कुमारी, प्लम्बर : सुगंधा कुमारी को प्रमुख रूप से सम्मानित किया गया. इन प्रशिक्षणार्थियों को मिला प्रमाण-पत्र मुकेश कुमार, अनिकेत कुमार, बादल बास्की, सनोत लाल हांसदा, धर्मेंद्र हेंब्रम, करण ठाकुर, प्रभु टुडू, सिंटू सौरव, डानियल मालतो, मोनू कुमार रजक, रॉकी साहनी, विशाल कुमार, गौतम कुमार मंडल, राजू कुमार मंडल, कुश कुमार, आशीष मालतो, देव कुमार, सम्राट कुमार सिंह, नितिन कुमार गुप्ता, रिमझिम कुमारी, हर्द विशाल, आकाश कुमार साह, सुगंधा कुमारी, राकेश हेम्ब्रम और हरिओम. मौके पर निर्भय शर्मा सहित कई कर्मी और स्थानीय लोग भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola