बरहरवा के धोबीपोखर में शादी की खुशियां मातम में बदली

Updated at : 11 Apr 2026 11:22 PM (IST)
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

, आज निकलने वाली थी बारात, निकलेगा जनाजा

विज्ञापन

पतना. शहनाई के बीच चित्कार से गम में डूबा पूरा गांव परिजनों के अनुसार, शादी के घर का सामान लाने तीनों केलाबाड़ी की तरफ गये थे. वापस लौटने के दौरान दुर्घटना के शिकार हो गये. उक्त दुर्घटना में मृतक जीजा कलीम शेख की दो बेटी व एक बेटा अनाथ हो गया. घटना ने पूरे क्षेत्रवासियों के दिल को झकझोर कर रख दिया है. अगर हेलमेट रहती तो शायद बच जाती जानें जिले में इन दिनों तेज रफ्तार के कारण सड़क दुर्घटना की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है. ज्यादातर दुर्घटना के शिकार 18 से 30 वर्ष तक के युवा हो रहे हैं. दुर्घटना में सिर पर गंभीर चोट आने के कारण कई युवक अपनी जान गंवा चुके हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अगर तीनों युवक हेलमेट पहने होते तो शायद जान बचायी जा सकती थी. यातायात नियमों का पालन करने व हेलमेट पहनकर बाइक चलाने को लेकर पुलिस व परिवहन विभाग के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है, बावजूद इसके लोग हेलमेट का इस्तेमाल नहीं करते हैं. पतना चौक पर हुई दूसरी घटना में शख्स ने गंवायी जान वहीं, दूसरी घटना शुक्रवार की रात्रि पतना चौक पर हुई. बरहेट थाना क्षेत्र के सिमड़ा निवासी मुजीबुल अंसारी व अजीजुल अंसारी बाइक से बरहरवा से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान पतना चौक पर बालू लोड ट्रैक्टर से उनकी टक्कर हो गयी. उक्त दुर्घटना में मुजीबुल अंसारी की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं अजीजुल अंसारी बुरी तरह घायल हो गया. जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिये बाहर रेफर कर दिया. अभी उसका इलाज बिहार के भागलपुर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है. मामले की जानकारी मिलते ही दोनों जगह पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में लिप्त वाहनों को जब्त कर थाना लाया और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु राजमहल भेज दिया. थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने कहा कि मामले में सुसंगत धाराओं के तहत वाहन चालक व मालिक के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है. दोस्त को बरहरवा रेलवे स्टेशन पहुंचने आया था सिमड़ा का मजीबुल पतना चौक में सड़क दुर्घटना के शिकार हुये बरहेट सिमड़ा निवासी मोहमुद्दीन अंसारी का पुत्र मुजीबुल अंसारी (25) व अजीमुद्दीन अंसारी का पुत्र अजीजुल अंसारी (22) बाइक पर अपने एक दोस्त को बरहरवा रेलवे स्टेशन पहुंचने आया था. स्टेशन पहुंचाने के बाद वापस जाने के क्रम में पतना चौक स्थित सरकारी शराब दुकान के सामने विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी टक्कर हो गयी. और, मौके पर ही मुजीबुल की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहरवा पहुंचे और मृतक को दहाड़ मारकर रोने लगे. परिजनों ने बताया कि मृतक मुजीबुल अंसारी की 3 साल की एक बेटी जोया खातून व 6 साल का एक बेटा शाहनवाज अंसारी है. उसकी मौत से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है. वहीं उनकी पत्नी मसूदा बीबी बदहवास है.

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola