ePaper

बरहेट में हुआ ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ

Updated at : 05 Oct 2025 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

आवाज उठाने के उद्देश्य से हम लोग आज हस्ताक्षर अभियान बरहेट प्रखंड में चला रहे है

विज्ञापन

बरहेट. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बरहेट संथाली उत्तर पंचायत के सोनाजोड़ी गांव में रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया. जिसमें मुख्य रूप से जिला प्रभारी मणिशंकर व जिला अध्यक्ष बरकत खान मौजूद रहे. प्रदेश उपाध्यक्ष मणिशंकर ने कहा कि बिहार में एसआइआर की आड़ में मोदी सरकार निर्दोष लोग जिनके कागज-पत्र सब सही हैं, वैसे लोगों के भी नाम वोटर लिस्ट से काट रही है. इसके खिलाफ आवाज उठाने के उद्देश्य से हम लोग आज हस्ताक्षर अभियान बरहेट प्रखंड में चला रहे है. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष तैमूर अंसारी, प्रखंड पर्यवेक्षक हीरालाल साह, रागीब अंसारी, मुखताज अंसारी, फरीद अंसारी, हराधन तूरी, जयदेव सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola