शहीद जवान हृदय कुमार सरकार को पुलिस लाइन में दी गयी अंतिम सलामी
Author Abdhesh singh
Updated:
विज्ञापन

परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है.
विज्ञापन
साहिबगंज.
बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य सड़क पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले झारखंड पुलिस के जवान हृदय कुमार सरकार को शनिवार को साहिबगंज पुलिस लाइन में पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गयी. उनके पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन लाए जाने के बाद पुलिस अधिकारियों और जवानों ने श्रद्धांजलि अर्पित की तथा अंतिम सलामी देकर उन्हें नमन किया. इस दौरान पुलिस अधिकारियों, जवानों तथा स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या मौजूद रही. पुलिस लाइन परिसर में शोक का माहौल रहा और सभी ने दिवंगत जवान की कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवा भावना को याद किया. सलामी गारद द्वारा शस्त्र झुकाकर उन्हें सम्मान दिया गया. ज्ञात हो कि हृदय कुमार सरकार गोड्डा पुलिस लाइन में पदस्थापित थे. शनिवार को ड्यूटी पूरी कर घर लौटने के दौरान बोरियो थाना क्षेत्र के धोगड़ा स्थित क्रशर प्लांट के समीप उनकी बाइक की दूसरी बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गयी थी. इस हादसे में उनकी मौत हो गयी थी. दुर्घटना में दो अन्य युवकों की भी जान चली गयी. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है. अंतिम सलामी के बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक निवास भेज दिया गया. जवान के निधन से पुलिस विभाग एवं उनके परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










