सिदो कान्हू स्टेडियम में डीसी करेंगे ध्वजारोहण

Updated:
विज्ञापन
सिदो कान्हू स्टेडियम में डीसी करेंगे ध्वजारोहण

जिले भर में हुई तिरंगे की जमकर खरीदारी, कार्यक्रम स्थल सज-धज कर तैयार

विज्ञापन

साहिबगंज

स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार को जिले में धूमधाम से मनाया जायेगा. मुख्य समारोह सिदो-कान्हू स्टेडियम में होगा, जहां सुबह 9:30 बजे डीसी हेमंत सती झंडोत्तोलन करेंगे. स्टेडियम का मुख्य द्वार शहीद जोनाथन सुबोध मरांडी के नाम पर रखा गया है. तिरंगे, गुब्बारे, बैनर व लाइट से सजाया गया है. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे गांधी चौक से प्रभात फेरी से होगी. डीसी 8:45 बजे गोपनीय कार्यालय, 9:15 बजे सिदो-कान्हू मूर्ति, 10:35 बजे समाहरणालय, 10:50 बजे मंडल कारा, 10:55 बजे विकास भवन, 11:05 बजे जैप-9, 11:25 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय और 11:45 बजे अनुमंडल कार्यालय में ध्वजारोहण करेंगे. जिले के प्रमुख स्मारकों, सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों व कॉलेजों में भी झंडोतोलन होगा. विभिन्न दलों व संगठनों के नेता अपने-अपने कार्यालयों और स्थलों पर तिरंगा फहरायेंगे. सभी स्थलों की तैयारी पूरी कर ली गयी है. स्वतंत्रता दिवस को लेकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहे पर बच्चे, युवा तिरंगा खरीदने में लगे रहे. हर घर में तिरंगा फहराने के लिए झंडे की खरीदारी की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola