भविष्य के डॉक्टर ने दी जान: साहिबगंज में नीट की तैयार कर रहे युवक ने क्यों की खुदकुशी? जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

चिनमय सिंह की फाइल फोटो

Sahibganj Student Suicide: साहिबगंज के राधानगर थाना क्षेत्र में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे 25 वर्षीय होनहार छात्र चिनमय सिंह का शव फंदे से लटका मिला. इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Sahibganj Student Suicide, साहिबगंज (दीप सिंह): साहिबगंज स्थित राधानगर थाना क्षेत्र के पूर्वी उधवा पंचायत अंतर्गत जंगलपाड़ा गांव में 25 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला. जिससे इलाके में सनसनी फैल गयी है. मृतक की पहचान जंगलपाड़ा निवासी चिनमय सिंह के रूप में हुई है. वह नीट की तैयारी कर रहा था. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शनिवार दोपहर घर से निकला था चिनमय सिंह

जानकारी के अनुसार चिनमय सिंह शनिवार दोपहर घर से निकला था. शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. इसी दौरान देर शाम ग्रामीणों से सूचना मिली कि घर के सामने गंगा नदी किनारे आम बगीचा के पास स्थित व्यायामशाला में वह फंदे से लटका हुआ है. सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतारकर घर ले आए.

Also Read: झारखंड के डॉ ने रचा इतिहास, जीता रेटिना सर्जरी का ‘ऑस्कर’, दुनिया में दो ‘रेट बकलर’ जीतने वाले पहले सर्जन

पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एएसआई सुनील मेहता

घटना की जानकारी मिलते ही राधानगर थाना के एएसआई सुनील मेहता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेजने की तैयारी की.

पढ़ाई में होनहार था चिनमय सिंह

परिजनों के अनुसार चिनमय सिंह पढ़ाई में काफी होनहार था. उसने बीएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद डी-फार्मा डिप्लोमा किया था और वर्तमान में नीट की तैयारी कर रहा था. वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था. ऐसे में उसके द्वारा यह कदम उठाए जाने से परिजन ही नहीं, बल्कि गांव के लोग भी हैरान हैं.

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस संबंध में राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है. फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. पुलिस आत्महत्या के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

Also Read: बाबा नगरी में भक्तों का रेला: सुबह 4:30 बजे से शुरू है जलार्पण, VVIP दर्शन पर रोक, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola