झारखंड के डॉ ने रचा इतिहास, जीता रेटिना सर्जरी का ‘ऑस्कर’, दुनिया में दो ‘रेट बकलर’ जीतने वाले पहले सर्जन
पुरस्कार ग्रहण करते डॉ. बिभूति कश्यप
Dr Bibhuti Kashyap: झारखंड के नेत्र सर्जन डॉ. बिभूति कश्यप ने अमेरिकन सोसाइटी ऑफ रेटिना स्पेशलिस्ट (ASRS) में दो ‘रेट बकलर’ अवार्ड जीतकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है. जॉसकॉन-2026 में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने उन्हें इस वैश्विक उपलब्धि के लिए सम्मानित किया.
Dr Bibhuti Kashyap, रांची : अमेरिकन सोसाइटी ऑफ रेटिना स्पेशलिस्ट (एएसआरएस) के सम्मेलन में प्रसिद्ध ‘रेट बकलर’ से पुरस्कृत झारखंड के युवा नेत्र सर्जन डॉ बिभूति कश्यप को शनिवार को जॉसकॉन-2026 के वार्षिक सम्मेलन में सम्मानित किया गया. वैश्विक स्तर पर कीर्तिमान स्थापित करने पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, ऑल इंडिया ऑप्थल्मोलॉजिकल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ पार्था विश्वास और उपाध्यक्ष डॉ मोहन राजन ने डॉ बिभूति को सम्मानित किया. इसके बाद डॉ इरफान ने कहा कि यह राज्य के लिए ही नहीं, देश के लिए गर्व की बात है. इस सम्मान को रेटिना सर्जरी का ऑस्कर भी कहा जाता है.
आपके शहर में
पूरी विश्व से बड़ी संख्या में होती है एंट्री
डॉ बिभूति ने ‘प्रभात खबर’ को बताया कि रेटिना का सबसे बड़ा कॉन्फ्रेंस एएसआरएस होता है. जाहिर सी बात है कि बड़ा पुरस्कार होने से पूरे विश्व से बड़ी संख्या में एंट्री आती है. सर्जिकल वीडियो की कैटेगरी भी होती है, जिसमें रेटिना सर्जन अपने द्वारा की गयी जटिल सर्जरी का वीडियो देते हैं. इस आकलन के बाद वीडियो का चयन होता है. करीब 80 वीडियो चयनित होते है. किसी का चयन हो जाये, यह भी बड़ी बात होती है.

ऐसा होता है चयन
डॉ बिभूति ने कहा कि चयनित वीडियो में प्रतियोगिता होती है. इसमें जो बेस्ट वीडियो होता है, उसे ‘रेट बकलर’ का पुरस्कार मिलता है. यह किसी रेटिना सर्जन के लिए गर्व की बात होती है. डॉक्टर जटिल सर्जरी करने के बाद आपस में चर्चा करते हैं कि ये तो ‘रेट बकलर’ सर्जरी हो गयी. इसको फिल्मों का ऑस्कर इसलिए कहा जाता है, क्योंकि यह उसके बराबर का पुरस्कार होता है. इस पुरस्कार की ट्रॉफी भी एक ही कंपनी बनाती है और यह उसी तरह हल्का दिखता भी है. यह ट्रॉफी आठ पाउंड गोल्ड प्लेटेड है. एक ट्रॉफी जीतना बड़ी बात होती है, लेकिन मुझे खुद के लिए गर्व की बात है कि मैंने दो ‘रेट बकलर’ ट्रॉफी जीत ली है. यह दुनिया के इतिहास में पहली बार हुआ है.
Also Read: शादी की खुशियां मातम में बदली: बिहार के जमुई में भीषण सड़क हादसा, देवघर के एक ही परिवार के 2 की मौत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए