समर कैंप में बच्चों ने पेटिंग व लिनो कट की मदद से तैयार किया फाइनल प्रिंट
Author Abdhesh singh
Updated:
विज्ञापन

आज होगा कार्यक्रम का समापन, लगेगी प्रदर्शनी
विज्ञापन
साहिबगंज.
समर कैंप के छठे दिन शनिवार को संत जेवियर्स स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन सोक्सा की देखरेख में किया गया. इस दौरान बच्चों ने पेंटिंग और लिनो कट तकनीक का उपयोग कर अपने अंतिम प्रिंट तैयार किए, जो अब प्रदर्शनी के लिए पूरी तरह तैयार हैं. कार्यशाला के दौरान बच्चों ने छापा कला की बारीकियों को समझा और अपनी मेहनत, लगन तथा उत्सुकता से उत्कृष्ट कलाकृतियां तैयार कीं. उनके बनाए गए अंतिम प्रिंट अब प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए जाएंगे, जो उनके लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. इस वर्ष आयोजित समर स्कल्प्चर एवं प्रिंट की जादुई दुनिया कार्यशाला के अंतिम चरण में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा पूरी तरह निखरकर सामने आयी. रविवार को कैंप के समापन अवसर पर सुबह 10 बजे प्रदर्शनी लगायी जाएगी. कार्यशाला के सुंदर और यादगार क्षणों को सामूहिक छायाचित्रों में भी संजोया गया. मिट्टी और कला के माध्यम से बच्चों ने केवल आकृतियां ही नहीं बनायीं, बल्कि अपनी कल्पनाशक्ति, आत्मविश्वास, धैर्य और अभिव्यक्ति क्षमता को भी विकसित किया. बच्चों का उत्साह, जिज्ञासा और सक्रिय सहभागिता कार्यशाला की सबसे बड़ी सफलता रही. उनकी सहज सोच और रचनात्मक दृष्टि यह दर्शाती है कि कला केवल सृजन नहीं, बल्कि जीवन को समझने और देखने का एक सुंदर माध्यम भी है. मौके पर कलाकार अमृत प्रकाश, सोक्सा के सचिव डॉ सुमित कुमार, फादर अरूल डोस, निम्मी सिन्हा, शिखा कुमारी, सुहाग बैरागी, दीप नारायण सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










