समाज की मजबूती के लिए आपसी मतभेदों को भुलाकर कार्य करें : भरत यादव
Published by : ABDHESH SINGH Updated At : 31 May 2026 10:25 PM
विज्ञापन
साहिबगंज (फाइल फोटो)
झारखंड प्रदेश यादव महासभा की बैठक में नयी पीढ़ी के भविष्य को लेकर हुई चर्चा
विज्ञापन
साहिबगंज.
रविवार को पोखरिया स्थित जिलाध्यक्ष भरत यादव के आवास पर झारखंड प्रदेश यादव महासभा की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बड़ी संख्या में महिला एवं बुजुर्ग सदस्यों ने भाग लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिव शंकर यादव, सूर्यनारायण यादव, भरत यादव तथा निवास यादव ने भगवान कृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया. इसके बाद सभी अतिथियों का अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया. बैठक में यादव समाज की एकता, सामाजिक विकास, शिक्षा के प्रसार, महिला सशक्तिकरण और नयी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई. जिलाध्यक्ष भरत यादव ने कहा कि समाज की प्रगति और मजबूती के लिए आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होना आवश्यक है. उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया. साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शिक्षा और विवाह में सहयोग तथा जरूरतमंद और बीमार लोगों की सहायता को सामाजिक जिम्मेदारी बताया. मुख्य अतिथि शिव शंकर यादव ने बुजुर्गों से युवाओं को नशामुक्त जीवन, अच्छे संस्कार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नैतिक मूल्यों की सीख देने का आह्वान किया. उन्होंने माताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए बच्चों की बेहतर परवरिश और चरित्र निर्माण पर विशेष ध्यान देने की अपील की. वहीं सूर्यनारायण यादव ने कहा कि शिक्षित और संगठित समाज ही विकास के नए आयाम स्थापित कर सकता है. उन्होंने युवाओं को शिक्षा, रोजगार और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया. बैठक के अंत में समाज को अधिक संगठित बनाने, शिक्षा को बढ़ावा देने तथा सामाजिक समरसता और भाईचारे को मजबूत करने का सामूहिक संकल्प लिया गया. मौके पर निवास यादव, लाल बाबू यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, मुन्ना यादव, सियाराम यादव, अजय यादव, रामसागर यादव, सुधीर यादव, अमरनाथ यादव, ब्रह्मदेव यादव, दीनबंधु यादव, प्रो डेविड यादव, राम यादव, सुधीर यादव, दीपक कुमार यादव, माला कुमारी यादव, संगीता राय, मंजू देवी, बृष विहारी यादव, कालू यादव, बृज मोहन यादव, नंद किशोर यादव, विजय यादव, कमलाकांत यादव, अशोक यादव, रामप्रसाद यादव, नंदकिशोर यादव सहित कई लोग मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










