ePaper

तेजस एक्सप्रेस पर पथराव के आरोपित युवक को किया गिरफ्तार

Updated at : 08 Oct 2025 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
तेजस एक्सप्रेस पर पथराव के आरोपित युवक को किया गिरफ्तार

एसी कोच का शीशा टूट गया

विज्ञापन

बरहरवा. मालदा रेल मंडल अंतर्गत साहिबगंज-बरहरवा रेलखंड पर तेजस एक्सप्रेस (20502) पर पथराव करने वाले युवक को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया. इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर एएसआइ जलेश्वर दुबे ने अन्य जवानों के साथ विद्युत पोल पर पत्थर फेंक रहे बरहेट थाना क्षेत्र के खैरवा गांव निवासी करण तुरी (29) पिता शिवनाथ तुरी को रेलवे अधिनियम की धारा 179 (2) के तहत हिरासत में ले लिया. जिससे पूछताछ के क्रम में उसने स्वीकारा कि दो सप्ताह पूर्व (26 सितंबर को) वह अपने परिवार से झगड़ा करके तीनपहाड़ स्टेशन के किनारे शराब पीकर विद्युत पोल पर पत्थर फेंक रहा था. इस बीच उक्त रेल मार्ग से गुजर रही ट्रेन संख्या 20502 डाउन तेजस एक्सप्रेस पर भी उसने पथराव किया, जिससे एसी कोच का शीशा टूट गया. उस समय पुलिस को आता देख वह फरार हो गया था. मामले में आरपीएफ द्वारा रेलवे अधिनियम की धारा 153 के तहत दर्ज कांड संख्या 785/2025 के आधार पर युवक करण तुरी को रेलवे दंडाधिकारी के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola