भाजपा केवल राजनीतिक संगठन नहीं, वैचारिक मूल्यों पर आधारित परिवार है : कर्मवीर

Published by : ABDHESH SINGH Updated At : 28 May 2026 10:32 PM

विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

साहिबगंज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के प्रथम चरण का समापन

विज्ञापन

साहिबगंज.

भाजपा संगठन महामंत्री झारखंड कर्मवीर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा और वैचारिक मूल्यों पर आधारित एक परिवार है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति-नीति को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया. भाजपा की साहिबगंज इकाई द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय कार्यक्रम जिलाध्यक्ष गौतम कुमार यादव की अध्यक्षता में गुरुवार को शुरू हुआ. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन, समर्पण एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी. भाजपा झारखंड के प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र कुमार सिंह ने व्यावहारिक सत्र को संबोधित करते हुए संगठनात्मक कार्यशैली एवं जनसंपर्क के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की. वहीं अनुग्रहित प्रसाद साह ने कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि विषय पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया. प्रशिक्षण अभियान के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम यादव, भाजपा झारखंड के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, पूर्व भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा, गणेश प्रसाद तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष उज्ज्वल मंडल, प्रदीप अग्रवाल, रणधीर सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम में प्रभारी बबलू भगत, संयोजक कुसमाकर तिवारी, सह संयोजक राजेश मंडल रहे. मंच संचालन कृपानाथ मंडल उर्फ बमबम मंडल ने किया. इस अवसर पर रामानंद साह, कृष्णा महतो, प्रेमलाल मंडल उर्फ मंटा मंडल, जिला महामंत्री धनंजय मंडल, सलखु सोरेन, सोनेलाल ठाकुर, खगेन्द्र साह, रमिता तिवारी, चौकीदार हांसदा, गरिमा साह, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे. शनिवार को सांसद प्रदीप वर्मा, पूर्व विधायक अशोक भगत, अमित मंडल सहित कई नेता पहुंचेंगे. दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जिले भर से लगभग 100 प्रमुख कार्यकर्ता हिस्सा लिये. जिलाध्यक्ष गौतम यादव ने कहा कि भाजपा हमेशा कैडर आधारित पार्टी रही है. अनुशासित, वैचारिक रूप से मजबूत और सक्षम कार्यकर्ता तैयार करना ही कार्यक्रम का उद्देश्य है.

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola