बबलू कबाड़ वाले के घर डीआरआइ पटना टीम ने की छापेमारी

Updated:
विज्ञापन
बबलू कबाड़ वाले के घर डीआरआइ पटना टीम ने की छापेमारी

तीन घंटे पूछताछ के बाद प्रगति का मोबाइल किया जब्त, 21 अक्तूबर का दिया समन

विज्ञापन

साहिबगंज

साहिबगंज के बंगाली टोला स्थित बबलू कबाड़ वाले के घर पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआइ) पटना टीम ने शुक्रवार की रात छापेमारी की. टीम देर रात लगभग एक बजे साहिबगंज से वापस लौटी. छापेमारी के दौरान टीम ने लगभग एक घंटे घर पर और दो घंटे नगर थाने में पूछताछ की. इस दौरान महिला पूनम देवी से उनके घर से जुड़े कई सवाल पूछे गये. टीम ने उनका मोबाइल खंगाला और एक मोबाइल जब्त किया. थाने में चली पूछताछ के दौरान तीन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराये गये. पूनम देवी के अनुसार, उन्होंने हस्ताक्षर करने से इनकार किया था, लेकिन टीम ने उन पर दबाव बनाया. डीआरआइ अधिकारियों ने पूछताछ के दौरान पूनम देवी से पूछा कि क्या उनकी पुत्री प्रगति कुमारी सितंबर में देश से बाहर गयी थी, या वह साहिबगंज से बाहर किन जगहों पर जाती थी. साथ ही, उनसे यह भी जानकारी ली गयी कि प्रगति के कौन-कौन मित्र थे और उससे कौन लोग मिलने आते थे. पूछताछ के अंत में डीआरआइ टीम ने पूनम देवी और उनके जेठ सुनील कुमार को समन जारी किया, जिसमें 21 अक्तूबर 2025 को पटना डीआरआइ कार्यालय में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है. बताया जाता है कि जांच टीम प्रगति कुमारी के बैंक खाते, मोबाइल डेटा और अन्य दस्तावेजों की भी बारीकी से जांच कर रही है.

19 अगस्त को इडी की टीम ने की थी छापेमारी

19 अगस्त को नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगाली टोला स्थित तिलकधारी कुआं के पास कबाड़ के काम करने वाले संतोष कुमार उर्फ बबलू के घर सुबह साढ़े सात बजे ईडी की की टीम कार से पहुंची थी. टीम में महिला अधिकारी भी शामिल रहने की बात बतायी गयी थी. उस दौरान जिस युवती से पूछताछ की गयी थी. उस का न तो कोई व्यवसायी है न ही कोई बड़ी कारोबारी है. बावजूद इसके उस महिला के अकाउंट से इतनी बड़ी रकम के लेन देन होने से कई सवाल खड़े हो गये थे. जांच के दौरान जहां सुबह से कई कागजात को खंगालने में ईडी की टीम जुड़ी थी. वहीं दूसरी तरफ यह भी खबर थी कि ईडी की टीम गोवा के किसी बैंक के खाता जांच के दौरान महिला के खाते में भारी रकम की लेनदेन की बात सामने आयी थी. सूत्रों की माने तो जिसके बाद से जांच का सिलसिला शुरू हुआ था. सुबह करीब 9 बजे इडी की टीम अपने वाहन से दो लैपटॉप मंगवाये. जिसे घर के अंदर पहुंचाया गया. फिर कई दस्तावेजों की जांच शुरू की थी. महिला व उसके माता-पिता से तकरीबन 10 घंटे तक पूछताछ की गयी थी. कौन-कौन से बैंक में अकाउंट है. कितने जगह में अकाउंट है. इसके अलावा अन्य लोगों व रिश्तेदारों के मामले में भी पूछताछ किया गया था, उनके कितने मित्र हैं. जानने वालों के बारे में भी ईडी के अधिकारी ने ब्यौरा लिया है. बाद में ईडी के द्वारा महिला व उसके परिवार के सदस्यों को पूछताछ के लिए गोवा इडी कार्यालय बुलाया गया था, जहां दो महिला महिला से तकरीबन 8 घंटे पूछताछ की गयी थी. थाना में नगर प्रभारी अमित कुमार गुप्ता सहित कई पुलिस बल उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola