होली फैमिली के आठ परीक्षार्थियों ने दसवीं में 90% से अधिक लाया अंक

Updated at : 30 Apr 2025 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
होली फैमिली के आठ परीक्षार्थियों ने दसवीं में 90% से अधिक लाया अंक

कोई आइएएस तो कोई बनना चाहता है डॉक्टर

विज्ञापन

बरहरवा. आइसीएसइ- 2025 के दशम वर्ग का परीक्षा परिणाम बुधवार को जारी कर दिया गया है. इस वर्ष होली फैमिली बरहरवा के छात्र-छात्राओं ने बेहतर परिणाम हासिल किए हैं. इसे लेकर बुधवार को होली फैमिली स्कूल बरहरवा में शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को उनके बेहतर परिणाम हासिल करने पर शुभकामनाएं दी और उनके बेहतर भविष्य की कामना की विद्यालय की. प्रिंसिपल क्रिस्टी थाचिल ने बताया कि इस वर्ष भी वर्ग दशम के फाइनल परीक्षा के बेहतर परिणाम आये हैं. विद्यालय में 8 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक हासिल किये हैं. होली फैमिली विद्यालय में टॉप 10 में 6 छात्राओं व 4 छात्रों ने जगह बनाई है डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं संध्या होली फैमिली विद्यालय के दसवीं की परीक्षा परिणाम आने के बाद विद्यालय की टॉपर संध्या भगत आगे मेडिकल की पढ़ाई करना चाहती है. बरहरवा रेलवे कॉलोनी निवासी निवासी निरंजन भगत की पुत्री संध्या भगत ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप टेन में पहला स्थान हासिल किया है. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व विद्यालय परिवार को दिया है. उन्होंने बताया कि वे मेडिकल की तैयारी कर डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहती हैं. मेडिकल की पढ़ाई करना चाहती है दीक्षा बरहरवा नगर के विजय कुमार भगत की पुत्री दीक्षा भगत ने आइसीएसइ बोर्ड के परीक्षा परिणाम में 94.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. दीक्षा के अलावा उनकी एक बहन और भाई हैं. वे साइंस की पढ़ाई कर मेडिकल की तैयारी करना चाहती है. उनके पिता एक व्यवसायी हैं. उन्होंने अपनी पुत्री की सफलता पर खुशी जाहिर की है. वहीं, दीक्षा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व विद्यालय परिवार को दिया है. नीट की तैयारी करेगा तौफीक बरहरवा के झिकटिया निवासी तोहिद आलम के पुत्र तौफीक आलम ने आइसीएसइ बोर्ड में 93.6 प्रतिशत का अंक हासिल कर विद्यालय में टॉप 3 में अपना स्थान बनाया है. तौफीक के अलावे उनके एक और भाई व एक बहन हैं. उनके पिता इलेक्ट्रॉनिक्स का व्यापार करते हैं. तौफीक ने बताया कि वह नीट की तैयारी कर रहा है. उसे मेडिकल के क्षेत्र में आगे बढ़ना है. उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं को दिया है. मेडिकल की तैयारी करना चाहती हैं नीलश्री नगर के बंगालीपाड़ा निवासी तापस चक्रवर्ती की इकलौती पुत्री नीलश्री चक्रवर्ती ने आइसीएसइ की परीक्षा में 92.8 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय के टॉप टेन में चौथा स्थान हासिल किया है. उनके पिता एक शिक्षक हैं. नीलश्री चक्रवर्ती ने बताया कि वे मेडिकल की तैयारी कर डॉक्टर बनकर आम जनों की सेवा करना चाहती है. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व विद्यालय के सभी शिक्षकों को दिया है. आईएएस बनकर लोगों की सेवा करना चाहती है शगुन नगर के रतनपुर निवासी अखिलेश साह की पुत्री शगुन प्रिया ने आइसीएसइ की परीक्षा में 91.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में टॉप फाइव में अपना स्थान बनाया है. वे लोग तीन बहने हैं. उनके पिता व्यवसाय करते हैं. शगुन प्रिया ने बताया कि वह आइएएस की तैयारी करना चाहती हैं. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व स्कूल परिवार को दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola