दिग्घी में 100 किलो जावा महुआ पुलिस ने किया नष्ट

कुछ लोगों को चिन्हित किया गया है
पतना. लक्खी पूजा को देखते हुये रांगा थाना पुलिस ने रविवार की सुबह थाना क्षेत्र के दिग्घी में अवैध देसी शराब के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने चार घर से करीब 100 किलो जावा महुआ नष्ट किया. थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव के नेतृत्व में रांगा थाना पुलिस ने दिग्घी के चार घरों में अवैध देसी महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी की. जहां अवैध रूप से देसी बना रहे लोग पुलिस के आने से पूर्व ही घर से फरार हो गये. पुलिस ने जावा महुआ को जब्त करते हुये नष्ट कर दिया. थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि कुछ लोगों को चिन्हित किया गया है. उनके ऊपर विधिवत कारवाई करने की प्रक्रिया की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




