ePaper

अपनों से ठुकराये 22 लोगों का सहारा बना स्नेह स्पर्श वृद्धाश्रम

Updated at : 30 Sep 2025 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

बुजुर्गों की दर्द-ए-दास्तान सुन कर छलक जाते हैं लोगों के आंसू

विज्ञापन

साहिबगंज. अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस एक अक्तूबर को मनाया जाता है. वृद्धावस्था में जब ठुकराते हैं, तो दर्द की दास्तान सुनने के बाद लोगों के आंखों में आंसू छलक पड़ते हैं, उस समय में वृद्धों की कोई लाठी बन जाता है, तो लोगों के दिलों को सुकून मिलता है. ऐसे लोगों की सहायता के लिए जिला प्रशासन ने 23 फरवरी 2020 को पहाड़ की तलहट्टी में स्नेह स्पर्श वृद्धाश्रम खोला. स्नेह स्पर्श वृद्धाश्रम महिला बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा विभाग से संचालित है. इसका संचालन ग्राम प्रौद्योगिकी विकास संस्थान (जीपीवीएस) कर रही है. स्नेह स्पर्श वृद्धाश्रम में अभी 22 वृद्ध रह रहे हैं. इसमें 13 महिलाएं व 09 पुरुष हैं. आश्रम के अधीक्षक वंदना कुमारी ने बताया कि अपनों के सताये आज एक छत के नीचे हैं. सभी यहां खुश हैं. बुजुर्गों की हर सेवा की जा रही है. खाने-पीने से लेकर अन्य सभी सुविधा उन्हें दी जा रही है. इसके बावजूद सभी अपनों को याद करते हैं, उनकी आंखें हमेशा इंतजार में रहती हैं कि शायद उनका अपना उन्हें आकर कभी घर ले जायेगा. लोगों की रहने की सुविधा उपलब्ध है. वर्तमान समय में जिले शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के 22 वृद्ध महिला व पुरुष वृद्धाश्रम में रह रहे हैं. आश्रम में रहने वाले वृद्ध की देखभाल, भोजन की व्यवस्था है. पहाड़ की तलहटी में अवस्थित इस वृद्धाश्रम में 24 बेड हैं. 35 माह से कर्मियों का नहीं हुआ है भुगतान पहाड़ की तलहटी में स्थित स्नेह स्पर्श वृद्धाश्रम महिला बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा विभाग से संचालित है. वृद्धाश्रम का संचालन ग्राम प्रौद्योगिकी विकास संस्थान (जीपीवीएस) कर रही है. फंड नहीं आने से वृद्धाश्रम में कार्यरत कर्मचारी परेशान हैं. वृद्धाश्रम के अधीक्षक वंदना कुमारी ने बताया कि जब से वृद्धाश्रम खुला है, उसमें मात्र पांच माह का भुगतान हुआ है. वर्तमान समय में 35 माह का भुगतान बकाया है. वृद्धाश्रम में रहनेवाले महिला – विमला देवी वन, विमला देवी-टू, उषा राय, अर्चना राय, सुनीता देवी, सलमा किस्कू, मरांगमय सोरेन, सरस्वती मोसोमात, मंजू देवी, मोनिका हेंब्रम, नाचो मुर्मू, पुष्पा देवी, रश्मि देवी. वहीं, पुरुषों में रवींद्र चौधरी, निर्मल राय, प्रदीप दक्षित, सत्तो पासवान, सुरेश साह, दिलीप कुमार, अशोक कुमार, दिलीप दास, परवेश्वर शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola