प्रभात फॉलोअप: पश्चिम बंगाल से झारखंड तक फैला मादक पदार्थों का जाल

Updated at : 24 Feb 2025 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
प्रभात फॉलोअप: पश्चिम बंगाल से झारखंड तक फैला मादक पदार्थों का जाल

जलमार्ग का इस्तेमाल कर नावों से अलग-अलग इलाकों में की जा रही तस्करी

विज्ञापन

राजमहल. पश्चिम बंगाल और झारखंड की सीमा पर गंगा किनारे स्थित राजमहल और राधानगर थाना क्षेत्र मादक पदार्थों की तस्करी के लिए हमेशा चर्चा में रहा है. यह इलाका नशीले पदार्थों जैसे गांजा, ब्राउन शुगर और हेरोइन की तस्करी का गढ़ बन चुका है. तस्कर जलमार्ग का इस्तेमाल कर नावों के जरिए इन पदार्थों को अलग-अलग इलाकों में पहुंचा रहे हैं. हाल ही में पश्चिम बंगाल एसटीएफ की टीम ने मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर थाना क्षेत्र से तीन तस्करों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है. इसके बाद झारखंड की साहिबगंज पुलिस भी तस्करों पर कार्रवाई के लिए तैयार हो गयी है. पुलिस की कार्रवाई के बावजूद तस्कर अपने धंधे को फलने-फूलने में लगे हुए हैं. वर्ष 2023 में हेरोइन के साथ गिरफ्तार एक युवक के मोबाइल फोन से पता चला कि पश्चिम बंगाल के कालियाचक के एक तस्कर नसीम शेख का नाम इस कारोबार से जुड़ा हुआ है. हालांकि, नसीम अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है. इसी तरह, ब्राउन शुगर के मामले में भी कालियाचक के तस्करों का नाम सामने आया है. झारखंड और पश्चिम बंगाल पुलिस के बीच समन्वय की कमी के कारण यह समस्या बढ़ती जा रही है. अगर दोनों राज्यों की पुलिस मिलकर काम करे, तो इस समस्या पर काबू पाया जा सकता है. क्षेत्र में हेरोइन का बढ़ा प्रचलन, नशे का कारोबार जोरों पर राजमहल क्षेत्र में हेरोइन का प्रचलन तेजी से बढ़ा है. जुलाई 2023 में समशूल हक नामक एक व्यक्ति को 7.56 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था. उसके फोन की जांच से पता चला कि उसने कालियाचक के नसीम शेख से ऑनलाइन पैसे लेकर हेरोइन मंगायी थी. इसके अलावा, राजमहल पुलिस ने 42 किलो गांजा बरामद कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है. सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी और कूच बिहार से आने वाले गांजे की इस इलाके में भारी मांग है, जिसकी कीमत 13 से 15 हजार रुपये प्रति किलो तक है. क्या कहते हैं एसपी क्षेत्र में मादक पदार्थ के व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए साहिबगंज पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. सीमावर्ती राज्य के पुलिस से भी समन्वय स्थापित कर तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है और आगे भी की जायेगी. पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों में जलमार्ग व सड़क मार्ग पर भी पैनी नजर है. अमीत कुमार सिंह, एसपी, साहिबगंज

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola