स्वरोजगार कर सुखी जीवन व्यतीत कर रहीं पोपो देवी

Updated:
विज्ञापन
स्वरोजगार कर सुखी जीवन व्यतीत कर रहीं पोपो देवी

जेएसएलपीएस से जुड़कर चला रहीं हैं कॉस्मेटिक की दुकान

विज्ञापन

उधवा. राज्य में हजारों महिला झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) से जुड़कर स्वरोजगार कर अपनी सुखी जीवन व्यतीत कर रही हैं. हम बात कर रहे हैं साहिबगंज जिले के उधवा प्रखंड अंतर्गत जोंका पंचायत के पोपो देवी की. पोपो देवी सात वर्ष पहले (जेएसएलपीएस) से जुड़कर आत्मनिर्भर बनी हैं. एक तरफ बीमार पति दूसरी तरफ घर की जिम्मेदारी. परंतु पोपो देवी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटीं, बल्कि उनका सामना किया. पोपो देवी बताती हैं कि उन्होंने मास्टर डिग्री की पढ़ाई की है. पति की सेहत खराब रहने के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा. वह गांव के बच्चे को ट्यूशन पढ़ाकर परिवार का भरन-पोषण कर रही थी. वर्ष 2018 में उन्हें जेएसएलपीएस के बारे में जानकारी मिली. इसके बाद वे सरस्वती आजीविका सखी मंडल से जुड़ीं. जल्द ही पोपो देवी एक्टिव वुमन (एडब्ल्यू) के रूप में चुन लिया गया. उन्होंने समूह में जुड़कर गतिविधि और बहुमूल्य जान अर्जित किया. पोपो देवी ने पहली बार केश क्रेडिट लिंकेज (सीसीएल) के माध्यम से अपने समूह में 45000 का ऋण लिया. ऋण की मदद से उन्होंने अपने घर पर एक छोटी सी कॉस्मेटिक की दुकान खोली. दुकान से अच्छी आमदनी होने लगी. आमदनी से उन्होंने अपने परिवार का भरन-पोषण व ऋण चुकाया. बाद में अपने दुकान को विस्तार करने के लिए 2022 में समूह की मदद से 50 हजार का एक और ऋण लिया. इससे आय में वृद्धि हुई, जिससे परिवार की वित्तीय स्थिति ठीक हुई. पति के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद पोपो देवी ने सामुदायिक निवेश (सीआइएफ) निधि से टोटो (इलेक्ट्रिक रिक्शा) खरीदने के लिए 30 हजार का फिर से ऋण लिया. पोपो देवी ने बताया कि तीन बेटे हैं. बड़े बेटे को वह इंजीनियरिंग की शिक्षा दिला रही है. पोपो देवी अब एक खुशहाल जीवन व्यतीत रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola