दैनिक व संविदा आधारित मजदूरों का होगा अवधि विस्तार

Published by : ABDHESH SINGH Updated At : 03 Jun 2026 8:28 PM

विज्ञापन

साहिबगंज (फाइल फोटो)

नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में विकास व जनहित से जुड़े कई प्रस्ताव पारित

विज्ञापन

राजमहल

नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार को नगर अध्यक्ष केताबुद्दीन की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई. नगर विकास, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता और कर्मचारियों के हितों से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी दानिश हुसैन, उपाध्यक्ष मो मारूफ उर्फ गुड्डू सहित सभी बोर्ड सदस्य उपस्थित रहे. बैठक में नगर पंचायत के दैनिक मजदूरी एवं संविदा आधारित कर्मियों की सेवा अवधि बढ़ाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गयी. साथ ही चापानल मिस्त्रियों की मासिक मजदूरी 6,000 रुपये से बढ़ाकर 8,000 रुपये करने का निर्णय लिया गया, जिससे संबंधित कर्मियों में उत्साह देखा गया. गर्मी के मौसम में पेयजल संकट को ध्यान में रखते हुए वार्ड संख्या 11, 12, 13 और 14 में एचवाईडीटी के माध्यम से शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का फैसला लिया गया. इसके अलावा वार्ड संख्या 2 के पुराने कुएं का रासायनिक एवं तकनीकी उपचार कर उसे पुनः उपयोग योग्य बनाने की मंजूरी दी गयी, जिससे स्थानीय लोगों को अतिरिक्त पेयजल सुविधा मिल सकेगी. बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत डीपीआर तैयार करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया. इससे नगर क्षेत्र के बेघर एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज होगी. नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सभी वार्डों में स्वच्छता समितियों के गठन तथा जून माह में जनजागरूकता बैठकों के आयोजन की जानकारी दी गयी. मौके पर वार्ड पार्षद राजकुमार मंडल, अनिता बसाक, सन्नी कुमार साहा, सोहरफुल बीबी, गीत बर्मन, उज्ज्वल हलदार, जोली राय, अमीर मंडल, रिंकी कुमारी, राजू सरकार, बरकत शेख, जुबेदा बीबी व कफीरन बीबी सहित नपं कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola