नेताजी क्लब ने 84 रनों से जीता क्वार्टर फाइनल मैच

Updated at : 03 Feb 2025 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
नेताजी क्लब ने 84 रनों से जीता क्वार्टर फाइनल मैच

सीनियर जिला क्रिकेट लीग कम नॉक आउट टूर्नामेंट

विज्ञापन

साहिबगंज. जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सिदो-कान्हू स्टेडियम में चल रहे सीनियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट के तहत सोमवार को नेताजी क्रिकेट क्लब बनाम वल्चर्स क्रिकेट क्लब के बीच तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया. नेताजी क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.5 ओवर में 214 बना कर ऑलआउट हो गयी. फैजान ने 16, पीयूशश सिंह ने 105, अनिकेश ने 20, राहुल ने 15, चंदन ने 21 रनों की पारी खेली. वल्चर्स के गेंदबाज प्रणव, मुजाहिद व तारिक ने 2-2, विवेकानंद व तारिक अनवर ने 1-1 विकेट लिया. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी वल्चर्स क्लब की टीइ 28.1 ओवर में 130 रन बना कर ऑलआउट हो गयी. प्रणव ने 13, समर ने 14, अरशद ने 11, तरीक ने 20, विवेकानंद ने 14 व प्रणव प्रकाश ने 19 रनों की पारी खेली. नेताजी के गेंदबाज मिस्टर एनर्जी ने चार, गौरव व अनुज ने 2-2, फैजान व राहुल ने 1-1 विकेट लिया. नेताजी क्रिकेट क्लब ने 84 रनों से जीत हासिल की. डॉ अमरेंद्र कुमार ने पीयूशम को मैन ऑफ दी मैच की ट्रॉफी दिया. अंपायरिंग राकेश कुमार रोशन व सुधीर कुमार सुधा एवं स्कोरिंग सागर सुमन ने की. मौके पर एसोसिएशन सचिव अंकुर सिन्हा, टूर्नामेंट इंचार्ज मो अशफाक आलम, सतीश सिन्हा, गोपाल सिंह, प्रभाकर सिंह उर्फ गुड्डा, मो जुनैद, आदित्य आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola