सुरक्षा में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं : डीसी

Updated:
विज्ञापन
सुरक्षा में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं : डीसी

कारा एवं न्यायालय सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न

विज्ञापन

साहिबगंज जिला समाहरणालय सभागार में सोमवार को डीसी हेमंत सती की अध्यक्षता में कारा एवं न्यायालय सुरक्षा व्यवस्था तथा जिला सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य रूप से एसपी अमित कुमार सिंह सहित कई वरीय अधिकारी उपस्थित थे. बैठक का उद्देश्य जिले के कारा एवं न्यायालय परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाना था. बैठक के दौरान डीसी ने साहिबगंज कारा की सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने कारा परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जानकारी ली और खराब पड़े कैमरों की त्वरित मरम्मत कर उन्हें चालू करने का निर्देश दिया. डीसी ने स्पष्ट कहा कि कारा सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि कारा के मुख्य द्वार को प्रोटोकॉल के अनुरूप ही खोला और बंद किया जाये, ताकि किसी प्रकार की सुरक्षा चूक न हो. डीसी ने एसडीओ को निर्देश दिया कि वे प्रत्येक पंद्रह दिनों में एक बार कारा का निरीक्षण करें और निरीक्षण प्रतिवेदन जिला प्रशासन को उपलब्ध करायें. उन्होंने कहा कि नियमित निरीक्षण से कारा की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की स्थिति तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जा सकेगी. इस अवसर पर एसपी अमित कुमार सिंह ने कहा कि कारा एवं न्यायालय परिसरों में पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी और गश्ती प्रणाली को और प्रभावी बनाया जाएगा. उन्होंने सुझाव दिया कि जिले के सभी सुरक्षा कर्मियों और अंगरक्षकों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाये, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में वे त्वरित एवं समुचित कार्रवाई कर सकें. डीसी हेमंत सती ने निर्देश दिया कि जिले के सभी पदाधिकारियों के अंगरक्षकों को प्रशिक्षित करने की समुचित व्यवस्था की जाये, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक पेशेवर व मजबूत बनाया जा सके. उन्होंने कहा कि सुरक्षा केवल उपकरणों या बल की संख्या से नहीं, बल्कि सतर्कता, समन्वय और समय पर कार्रवाई से सुनिश्चित होती है. बैठक में अपर समाहर्ता गौतम भगत, एसडीओ अमर जॉन आईन्द, जिला आपूर्ति पदाधिकारी झुनू कुमार मिश्रा, कारा अधीक्षक सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे. बैठक का समापन डीसी द्वारा सभी अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर दिये गये निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश के साथ किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola