समय विस्तार के बाद भी पूरा नहीं हो सका काम, उद्घाटन से छूटा साहिबगंज स्टेशन

Updated:
विज्ञापन
समय विस्तार के बाद भी पूरा नहीं हो सका काम, उद्घाटन से छूटा साहिबगंज स्टेशन

समय विस्तार के बाद भी पूरा नहीं हो सका काम, उद्घाटन से छूटा साहिबगंज स्टेशन

विज्ञापन

दूसरा फेज में होगा उद्घाटन – एईएन प्रतिनिधि, साहिबगंज. आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्र सरकार द्वारा अमृत वर्ष मनाया जा रहा है. इसी क्रम में रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देश के कई रेलवे स्टेशनों को सुसज्जित और उन्नत बनाने के उद्देश्य से “अमृत भारत योजना ” के तहत चयन किया गया है. इस योजना के अंतर्गत विभिन्न स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है. इसी सूची में साहिबगंज रेलवे स्टेशन का भी चयन किया गया है. साहिबगंज रेलवे स्टेशन को लगभग 26 करोड़ रुपये की लागत से अमृत भारत योजना के अंतर्गत भव्य रूप प्रदान किया जा रहा है. हालांकि, निर्माण कार्य समय पर पूर्ण न होने के कारण यह स्टेशन प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित ऑनलाइन उद्घाटन कार्यक्रम की सूची में शामिल नहीं हो सका. इसके विपरीत, साहिबगंज के निकटवर्ती पीरपैंती और राजमहल रेलवे स्टेशनों का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और इनका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन करेंगे. साहिबगंज रेलवे स्टेशन के सहायक अभियंता वेदव्यास शरण ने जानकारी दी कि स्टेशन के निर्माण कार्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है और यह दूसरे चरण के उद्घाटन में शामिल किया जाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि पहले कार्य के लिए एक्सटेंशन दिया गया था, लेकिन समयावधि बढ़ाने के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाया, जिस कारण उद्घाटन सूची में साहिबगंज का नाम शामिल नहीं किया गया. मालदा मंडल के प्रबंधक मनीष गुप्ता द्वारा कार्य की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि इसे शीघ्र पूरा किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुनील ठाकुर

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola