आरपीएफ बरहरवा ने दो नाबालिग बच्चों का किया रेस्क्यू

आरपीएफ पोस्ट बरहरवा लाया गया
बरहरवा. मालदा रेल मंडल के बाकुड़ी रेलवे स्टेशन पर रविवार को आरपीएफ ने दो नाबालिग बच्चों काे रेस्क्यू किया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि रविवार को आरपीएफ द्वारा बाकुडी रेलवे स्टेशन पर सुबह 11 बजे गश्ती के दौरान देखा कि एक नाबालिग लड़की और एक नाबालिग लड़का संदिग्ध तरीके से प्लेटफाॅर्म एक पर घूम रहे थे. पूछे जाने पर एक ने रांगा थाना और दूसरे ने तालझारी थाना का बताया. आगे पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे अपने माता-पिता से झगड़ा करने के बाद बताए बिना घर से भाग गये और बाकुडी रेलवे स्टेशन पहुंचे. इसके बाद, उपरोक्त नाबालिग बच्चों को उनकी गतिविधियों और बातचीत से संतुष्ट न होने के कारण उन्हें आरपीएफ पोस्ट बरहरवा लाया गया. जहां सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों नाबालिग बच्चों को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए बाल संरक्षण मंथन साहिबगंज की शबनम प्रवीण को सौंप दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




