हादसा : बाइक से गिर कर युवक गंभीर रूप से घायल, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्सक ने इलाज किया.
फोटो नं 09 एसबीजी 4 है कैप्सन – मंगलवार को घायल प्रतिनिधि, साहिबगंज तालझारी थाना क्षेत्र के सकरीगली नया टीकर निवासी शमशेर के 35 वर्षीय पुत्र डब्लू मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्सक ने इलाज किया. परिजनों ने बताया कि डब्लू शादी में शामिल होने के लिए सकरीगली से कुछ दूरी पर स्थित पटनिया टोला गया था. लौटने के दौरान पुल के पास मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. सदर अस्पताल के इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉ आशुतोष कुमार ने बताया कि युवक के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं. उन्हें सीटी स्कैन कराने की सलाह दी गयी है. फिलहाल ट्रॉमा सेंटर में इलाज किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुनील ठाकुर
साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










