ईसाई समुदाय लेंट का पवित्र महीना शुरू, फादर ने लगाया पवित्र राख

ईसाई समुदाय के लोग महान बलिदान से पूर्व प्रभु यीशु मसीह के दुख भोग का स्मरण कर रहे
साहिबगंज. ईसाई समुदाय के लिए लेंट का पवित्र महीना बुधवार से शुरू हो गया. यह बात फादर अम्ब्रुस मारिया व फादर मथियस हेंब्रम ने बुधवार की सुबह कैथोलिक चर्च में पवित्र ग्रंथ पढ़ने के बाद कहीं. उन्होंने कहा कि लेंट का महीना करीब 40 दिनों का होता है. इस दौरान ईसाई समुदाय के लोग महान बलिदान से पूर्व प्रभु यीशु मसीह के दुख भोग का स्मरण करते हैं. इस क्रम में लोग अपने गुनाहों से पश्चाताप करने के लिए उपवास और प्रार्थना करते हैं. लेंट के महीने में चर्चा में नियमित प्रार्थना सभा के अलावा प्रत्येक सप्ताह कलीसिया के सदस्यों के घरों में भी कॉटेज प्रेयर मीटिंग आयोजित होते हैं. लेंट का महीना प्रभु यीशु के दुख भोग के स्मरण का समय होता है. इस कारण ईसाई समुदाय के लोग अपने घर या परिवार में कोई शुभ कार्य व नया काम शुरू नहीं करते हैं. फादर मथियस व माल्टा से आये फादर सेकिल हेंब्रम, जुएल गैई, सिस्टर रौसी ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने मनुष्य के पापों के लिए दुख सहा और क्रूस पर बलिदान हुए. इस कारण लेंट के माह में हमलोग अपने गुनाहों से पश्चाताप के लिए उपवास और प्रार्थना करते हैं ताकि हमें उद्धार और अनंत जीवन मिल सके. इसके बाद सबके सिर पर पवित्र राख भस्म लगाया. वहीं दूसरी ओर जिले के विभिन्न चर्चाें में विशेष प्रार्थना सभा की गयी. राख यानी भस्म अपने पापाें और बुरे व्यसनों का त्याग करने का प्रतीक है. मौके पर सिस्टर अंकिता, सिस्टर बिनीता सहित कई लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




