पांच दिवसीय बैंक कार्य सप्ताह की मांग को लेकर बैंककर्मियों का प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर एसबीआई के समक्ष हुआ विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन

साहिबगंज

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर साहिबगंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य कार्यालय के समक्ष बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा पांच दिवसीय बैंक कार्य सप्ताह लागू करने सहित अन्य लंबित एवं न्यायोचित मांगों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने भाग लेकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया. प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बैंककर्मियों की मांगें लंबे समय से लंबित हैं, जिन्हें शीघ्र पूरा किया जाना आवश्यक है. उन्होंने सरकार एवं बैंक प्रबंधन से कर्मचारियों की समस्याओं पर सकारात्मक पहल करने की अपील की. प्रदर्शन में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ऑफिसर्स एसोसिएशन के शेखर सैमुअल टुडू, विपुल कुमार, हरिनंदन साह, रत्नेश कुमार, राजेश कुमार, त्रिवेणी राय, संजीत कुमार, किरण, विनय, एलिस, सुधीर सहित अन्य बैंककर्मी उपस्थित रहे. बैंककर्मियों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola