ePaper

हल्की बारिश में भी बाधित हो जाती है बिजली, विद्युत उपभोक्ता परेशान

Updated at : 08 Oct 2025 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
हल्की बारिश में भी बाधित हो जाती है बिजली, विद्युत उपभोक्ता परेशान

रोटेशन के आधार पर बिजली आपूर्ति की जाती है

विज्ञापन

बरहरवा. हल्की बारिश में ही बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के पथरिया पावर सब स्टेशन से जुड़े गांवों में बिजली बाधित हो जाती है. उपभोक्ताओं ने बताया कि जब भी कभी बारिश आती है तो अचानक फॉल्ट हो जाता है. और, जब बारिश छुटती है तो उस फॉल्ट को ठीक करने में कई घंटे तक लग जाते हैं. इस दौरान विद्युत विभाग के कर्मचारी एवं पदाधिकारी को दूरभाष पर जानकारी प्राप्त करने के लिये फोन किया जाता है तो वे लोग फोन रिसीव नहीं करते हैं. कहा कि पथरिया पावर सब स्टेशन से जुड़े कोटालपोखर, रामनगर, डोमपाड़ा एवं गुमानी फीडर के सभी गांवों में कम पावर सप्लाई जब होती है, तो रोटेशन के आधार पर बिजली आपूर्ति की जाती है. कभी बारिश तो कभी ट्रांसफॉर्मर पर अधिक लोड रहने के कारण फॉल्ट की समस्या उत्पन्न होने से अक्सर बिजली काटी जाती है. इधर, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बरहरवा के सहायक अभियंता सत्यम कुमार मरांडी ने बताया कि प्राप्त विद्युत के अनुसार आपूर्ति की जाती है. साथ ही जहां कभी भी फॉल्ट की जानकारी मिलती है तो बिजली मिस्त्री को भेजकर तुरंत ठीक कराया जाता है. नियमित विद्युत आपूर्ति हमारा उद्देश्य है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABDHESH SINGH

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola