जलसा में अल्लाह के बताये मार्ग पर चलने के दिये संदेश

Updated:
विज्ञापन
sahibganj

साहिबगंज (फाइल फोटो)

दिनी मिल्ली तामिरी कॉन्फ्रेंस का आयोजन

विज्ञापन

राजमहल. शहर के अकबरी मस्जिद ईदगाह परिसर में रविवार की रात मकामी दिगर हजरात जिम्मेदारे मदरसा इस्लामिया मोहम्मदिया अकबरी मस्जिद की ओर से चमने मोहम्मदिया के 19वां अजिमुशशान जलसा दस्तरे बंदी फजीलत हुफ्फाजे केराम व दिनी मिल्ली तामिरी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा शामिल हुए. यूपी से आये कमर चतुर्वेदी, साहब कासमी, अब्दुल्लाह सलीम द्वारा तकरीर पेश किया गया. इस दौरान अल्लाह के बताये मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया. जलसा में उधवा, तालझारी प्रखंड क्षेत्र के हजारों मुस्लिम समुदाय के महिला, पुरुष, बच्चे शामिल हुए. साथ ही मौलाना कमालुद्दीन साहब कासमी, मौलाना मुबारक हुसैन साहब कासमी, फरीउद्दीन साहब कासमी, बशीरुद्दीन साहब, अब्दुल मलिक साहेब ने भी तकरीर पेश किया. मौके पर विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू, कमर तोहिद, मो नासिर, मो फरीद, हाजी मखदूम, गुलाम सरवर, शाहनवाज, मो राशिद, स्माइल, प्रोफेसर रहमान अंसारी, मो शाहनवाज, मो सरफराज, मो मुख्तार, सागर कुरैशी, अजमल हुसैन, काजी अब्दुल मुकित, हाफिज तौसीफ, हाफिज साबान, मौलाना गुलाम रजदानी, शमीम कासमी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola