नहीं रुचि ले रहे हैं पशु सप्लायर, 13 में से मात्र एक पहुंचे पशु सप्लायर

Updated at : 14 Feb 2025 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
नहीं रुचि ले रहे हैं पशु सप्लायर, 13 में से मात्र एक पहुंचे पशु सप्लायर

नहीं रुचि ले रहे हैं पशु सप्लायर, 13 में से मात्र एक पहुंचे पशु सप्लायर

विज्ञापन

साहिबगंज. राज्य सरकार की ओर से बेरोजगार युवक, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 75 से 90% अनुदान पर दुधारू गाय भैंस देने की योजना है. इसी के मद्देनजर साहिबगंज जिले में भी गव्य विभाग की ओर से करीब 600 लाभुकों को दुधारू पशु उपलब्ध कराने के लिए पशु मेला लगाया था जो 14 दिसंबर से एक सप्ताह तक चलने की बात सामने आई थी, परंतु पहले दिन ही सप्लायर नहीं पहुंचे, जिससे लाभुकों को बैरंग लौटना पड़ा. जानकारी के अनुसार, विभाग की ओर से पहले चरण ने पांच सप्लायरों को पत्र देकर पशु सप्लाई के लिए मेले में आमंत्रित किया गया था, लेकिन एक भी सप्लायर का पशु मेला में नहीं पहुंचे. विभाग ने फिर एक सप्ताह का समय निरस्त करते हुए सप्लायरों को एक महीना का समय दिया, ताकि वह साहिबगंज जिला मुख्यालय पहुंचकर लाभुकों को पशु सप्लाई कर सकें. वहीं दूसरे चरण में सप्लायरों की संख्या अब 13 हो गयी है यानी की 13 सप्लायरों को विभाग ने पत्र लिखकर मेला लगाने का आग्रह किया गया. विभाग के अनुसार, पहले पत्रांक 1236 दिनांक 9 दिसंबर 2024 के आलोक में तत्काल प्रभाव से जिला गव्य विकास पदाधिकारी के पत्रांक 909 दिनांक 11-12-2024 के द्वारा पशु मेला लगाने की बात कही गयी थी लेकिन नहीं लगने के कारण दिनांक 30. 12 .2024 को राज्य मुख्यालय से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्राप्त निर्देश के आलोक में 13 पशु सप्लायरों को पत्र लिखकर वित्तीय वर्ष 2020-2021 से 20254-25 के लाभुकों को पशु उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 50-50 दुधारू गाय वितरण करना सुनिश्चित करेंगे. इधर, जिला गव्य पदाधिकारी संतलाल प्रसाद ने बताया कि पहले एक सप्ताह का समय दिया गया था अब पुनः एक माह का समय दिया गया है. इस बीच सप्लायर को दुधारू पशु लाना है. इसके बाद लाभुकों द्वारा पशु की जांच कर खरीदा जायेगा, लेकिन दो महीना से ज्यादा बीत गया है मात्र एक सप्लायर जो गिरिडीह से चलकर अपने साथ पशु लेकर साहिबगंज जिला मुख्यालय स्थित गव्य विभाग कार्यालय के निकट अपना दुधारू पशु को रखा है. इधर, लाभुकों को जानकारी मिली कि पशु आया है तो कई लाभुक पशु देखकर चले गए. शायद 4 से 5 पशु ही है और लाभुकों की संख्या अधिक है तब फिर कैसे पशुओं की खरीदारी होगी, मौके पर मौजूद पशु सप्लायर अनिल यादव जो गिरिडीह से आए हैं उन्होंने बताया कि ठंड काफी बढ़ी हुई है और इसी कारण अधिक पशु लाने में दिक्कत हुई है ठंड कम होती है तो पशुओं की संख्या बढ़ सकती है और सप्लायर नहीं आये हैं यह जानकारी मुझे नहीं है. क्या कहते हैं पदाधिकारी विभाग लगातार पशु सप्लायरों से पत्राचार कर रहा है. ठंड में पशुओं को लाने में परेशानी होती है. आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है. इस कारण से भी सप्लायर नहीं पहुंच रहे हैं. इसकी जानकारी वरीय अधिकारी को दी गयी है. एक सप्ताह में दूसरा सप्लायर आने का उम्मीद है. -संतलाल प्रसाद, जिला गव्य पदाधिकारी, साहिबगंज

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola