मजदूरी में वृद्धि की मांग, रैक लोडिंग में मजदूरों का कार्य बहिष्कार

Updated:
विज्ञापन
मजदूरी में वृद्धि की मांग, रैक लोडिंग में मजदूरों का कार्य बहिष्कार

भी तक कोई भी बुनियादी सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई

विज्ञापन

साहिबगंज. करमटोला रेल रैंक लोडिंग में कार्य करने वाले मजदूरों ने गुरुवार को मजदूरी में वृद्धि, कार्यस्थल पर विश्रामालय, शौचालय और पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर कार्य का बहिष्कार करते हुए करमटोला रैंक लोडिंग प्वाइंट पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे मजदूरों में फैयाज, रियाज, मंसूर और करीम ने बताया कि ट्रांसपोर्ट कंपनी ने मजदूरों से वादा किया था कि हर साल मार्च महीने में प्रति बोगी 200 रुपये की मजदूरी बढ़ाई जाएगी. लेकिन मार्च बीत जाने के बाद भी मजदूरी में कोई वृद्धि नहीं की गई है.मजदूरों ने यह भी बताया कि वे पिछले तीन वर्षों से ट्रांसपोर्ट कंपनियों से विश्रामालय, शौचालय, बोगी में रोशनी और पीने के शुद्ध पानी की व्यवस्था की मांग कर रहे हैं. इसके बावजूद अभी तक कोई भी बुनियादी सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है.मजदूरों का कहना है कि उनके लिए कार्यस्थल पर कोई भी मूलभूत सुविधा मौजूद नहीं है. रात्रि के समय काम करने में रोशनी की कमी के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. बारिश, धूप और गर्मी से बचने के लिए विश्रामालय की आवश्यकता है, लेकिन उसकी भी कोई व्यवस्था नहीं है. प्रदर्शन की सूचना मिलने पर आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूरों से बातचीत कर उन्हें समझाया. इसके बाद मजदूरों ने कार्य दोबारा शुरू किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola