नीति आयोग के पेज पर साहिबगंज में शैक्षिक और कौशल विकास की पहल को मिली विशेष पहचान

Updated at : 06 Mar 2025 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
नीति आयोग के पेज पर साहिबगंज में शैक्षिक और कौशल विकास की पहल को मिली विशेष पहचान

शैक्षिक व कौशल विकास की पहलों को नीति आयोग की मान्यता

विज्ञापन

साहिबगंज. झारखंड शिक्षा के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित कर रहा है. नीति आयोग की आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर जिले की उपलब्धियों को खास स्थान दिया गया है. जिले में हाल ही में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त साइंस सेंटर का उद्घाटन किया गया. यह विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है. साथ ही कौशल विकास कार्यक्रमों के अंतर्गत पीवीटीजी युवाओं को परित्यक्त पत्थर खदानों में मछली पालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इससे उनकी आजीविका को नए अवसर मिल रहे हैं. आकांक्षी जिला कार्यक्रम और प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के तहत संसाधनों का रणनीतिक उपयोग कर जिले में शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में व्यापक सुधार किए जा रहे हैं. नीति आयोग की इस सराहना से स्पष्ट है कि साहिबगंज शिक्षा और कौशल विकास में एक नयी पहचान बना रहा है, जिससे न केवल जिले के युवा सशक्त होंगे बल्कि संपूर्ण क्षेत्र का विकास भी सुनिश्चित होगा. साहिबगंज के लिए यह गर्व का क्षण है कि जिले की शैक्षिक और कौशल विकास पहलों को नीति आयोग द्वारा मान्यता दी गयी है. यह हमारी पूरी टीम की मेहनत और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है. हमारा लक्ष्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच और व्यावहारिक कौशल से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है. साइंस सेंटर और पीवीटीजी युवाओं के लिए मछली पालन प्रशिक्षण जैसी योजनाएं इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं. हम आगे भी एडीपी और एमकेकेकेवाई जैसी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर शिक्षा, कौशल और नवाचार को बढ़ावा देते रहेंगे. यह उपलब्धि हमें और बेहतर करने के लिए प्रेरित करती है. – हेमंत सती, डीसी, साहिबगंज.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola